कोरोनावायरस के दूसरे लहर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि होती रही है और India vaccine update hindi में
इसके आंकड़े भी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। कोरोनावायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। इस कारण यह जानना बेहद जरुरी है कि कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए सबसे बेहतर वैक्सीन कौन सी है और यह हमारे शरीर को संक्रमित होने से कैसे बचाती है।
दोस्तों यहां हम कोरोनावायरस संक्रमण से संबंधित कुछ ऐसे विषयों के बारे में बात करेंगे, जिसकी जानकारी होना आपके लिए बेहद जरूरी है। इसके अंतर्गत आने वाले विषय सूची कुछ इस तरह से हैं -
1. कोरोनावायरस की संरचना (Structure of Coronavirus)2. कोरोनावायरस कैसे शरीर पर आक्रमण करता है, जिससे संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है? (How does the coronavirus invade the body, leading to the death of an infected person?)3. कोरोनावायरस को रोकने में इम्यूनिटी की भूमिका (Role of immunity in preventing coronavirus)4. कोरोनावायरस का वैक्सीन कैसे कोरोनावायरस संक्रमण से हमें बचाता है? (How does the coronavirus vaccine protect us from coronavirus infection?)5. कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव में कौन-सी वैक्सीन सबसे ज्यादा कारगर होगी? (Which vaccine would be most effective in preventing coronavirus infection?)6. कोरोनावायरस वैक्सीन से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न (Frequently asked questions (FAQs) related to Coronavirus vaccine)
दोस्तों! जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस का संक्रमण मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ही होता है। उनके खांसी, जुकाम अथवा मुंह से निकलने वाले अन्य किसी कारण से ड्रॉपलेट्स निकलते हैं, जिसके द्वारा ही संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता है। आगे की जानकारी देने से पहले हम कोरोनावायरस की पूरी संरचना के बारे में बताने वाले हैं, जो कुछ इस तरह से है -
1. कोरोनावायरस की संरचना (Structure of Coronavirus)
कोरोनावायरस की संरचना के बारे में बात करें तो इसके मुख्य रूप से 2 भाग होते हैं : स्पाइक प्रोटीन और जेनेटिक मैटेरियल।
कोरोनावायरस में बाहर की ओर सबसे ऊपरी भाग त्रिभुजाकार होता है और इसे "स्पाइक प्रोटीन" (Spike Protein) के नाम से जाना जाता है। स्पाइक प्रोटीन मुख्य रूप से घातक होता है।
कोरोनावायरस के अंदर एक गुच्छे जैसी रचना मौजूद होती है, जिसे जेनेटिक मैटेरियल कहते हैं। कोरोनावायरस के अंदर उपस्थित इस जेनेटिक मैटेरियल के कारण ही संक्रमण तीव्र गति से फैलता है क्योंकि इससे एक से अनेक कोरोनावायरस जन्म लेते हैं।
इसे भी पढ़ें : कोरोनावायरस से लड़ने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने का ये देशी तरीका हो रहा खूब वायरल
2. कोरोनावायरस कैसे शरीर पर आक्रमण करता है, जिससे संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है? (How does the coronavirus invade the body, leading to the death of an infected person?)
कोरोनावायरस अपने स्पाइक प्रोटीन की मदद से मनुष्य के शरीर में प्रवेश कर सकता है। यह केवल मनुष्य के फेफड़े को ही संक्रमित कर सकता है। यह मनुष्य के शरीर में अन्य कोशिकाओं को हानि नहीं पहुंचाता क्योंकि फेफड़े में पाए जाने वाले कोशिका काफी संवेदनशील अर्थात सेंसिटिव होते हैं जिसके कारण कोरोनावायरस आसानी से इसमें प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद यह शरीर के न्यूक्लियस में प्रवेश कर राइबोसोम की मदद से प्रोटीन के स्थान पर अपने जेनेटिक मैटेरियल अर्थात RNA को रख देता है। यही कारण है कि राइबोसोम की मदद से एक कोरोनावायरस हजारों लाखों की संख्या में परिवर्तित हो जाते हैं।
कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए हमारे शरीर में उपस्थित इम्यूनिटी अर्थात इम्यून सिस्टम एंटीबॉडी का निर्माण करने लगते हैं, जिससे कोरोनावायरस के स्पाइक प्रोटीन बंद हो जाते हैं और कोरोनावायरस का रोकथाम करना संभव हो जाता है।
इस प्रकार हम देख सकते हैं कि कोरोनावायरस से संक्रमित जिन व्यक्तियों के शरीर में एंटीबॉडी बनने की प्रक्रिया लगातार जारी रहती है और एंटीबॉडी बनते हैं वह कोरोनावायरस के संक्रमण से जल्द ही छुटकारा पा लेते हैं अन्यथा जिनके शरीर में एंटीबॉडी की कमी होती है, उनकी कोरोनावायरस के कारण मृत्यु हो जाती है। यही कारण है कि हमारे शरीर में इम्यूनिटी की मात्रा अधिक होनी चाहिए ताकि यह हमारे शरीर में प्रवेश करने वाले वायरस से हमारी सुरक्षा कर सकें।
इसे भी पढ़ें : Covid-19 के दौरान मरीज के लिए संतुलित आहार चार्ट
3. कोरोनावायरस को रोकने में इम्यूनिटी की भूमिका (Role of immunity in preventing coronavirus)
कोरोनावायरस को रोकने में इम्यूनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कोरोनावायरस की वृद्धि से हमारे शरीर में उपस्थित इम्यून सिस्टम में कई प्रकार के परिवर्तन होने प्रारंभ हो जाते हैं क्योंकि यह हमारे शरीर को कोरोनावायरस के प्रकोप से बचाने का प्रयास करता है। हमारे शरीर में होने वाली इन गतिविधियों से हमें वायरल फीवर जैसी अन्य समस्याएं हो जाती है। स्पाइक प्रोटीन की अनुपस्थिति में कोरोनावायरस किसी को संक्रमित नहीं कर सकता।
इसे भी पढ़ें : इम्यूनिटी बढ़ाने के 10 आसान और असरदार घरेलू उपाय
4. कोरोनावायरस का वैक्सीन कैसे कोरोनावायरस संक्रमण से हमें बचाता है? (How does the coronavirus vaccine protect us from coronavirus infection?)
कोरोनावायरस का वैक्सीन हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होता है। दोस्तों! यहां हम आपको बताने वाले हैं कि कोरोनावायरस का वैक्सिंग कैसे हमें कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाता है। जब हम कोरोनावायरस का वैक्सीन लेते हैं तो यह हमारे शरीर में प्रवेश कर कोरोनावायरस के स्पाइक प्रोटीन को बढ़ने से रोकता है जिससे कोरोनावायरस के संख्या में भी वृद्धि के रास्ते बंद हो जाते हैं। कोरोनावायरस का वैक्सीन हमारे शरीर में एंटीबॉडी के निर्माण में सहायक होता है, जिसके कारण कोरोनावायरस शरीर में ही खत्म हो जाता है।
वैज्ञानिकों द्वारा बनाये जाने वाले कोरोनावायरस के वैक्सीन में RNA होता है, जो कोरोनावायरस के स्पाइक प्रोटीन के अंदर मौजूद होता है लेकिन इसकी खासियत यह होती है कि यह लैब यानी कि प्रयोगशाला में बनाई जाने वाली कृत्रिम RNA की बनी होती है। इस वैक्सीन में एंटीबॉडी को बढ़ाने के लिए कुछ केमिकल्स मिला दिए जाते हैं। वैक्सीन लगने के पश्चात हमारे शरीर में एंटीबॉडी की वृद्धि होने लगती है जिससे कोरोनावायरस को खत्म करने में यह बेहद लाभकारी होता है।
5. कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव में कौन-सी वैक्सीन सबसे ज्यादा कारगर होगी? (Which vaccine would be most effective in preventing coronavirus infection?)
कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया एक लंबे समय से जारी रही है। यही कारण है कि एक लंबे समय के बाद अब कोरोनावायरस का वैक्सीन भी उपलब्ध हुआ है, जिसकी मदद से संक्रमित मनुष्यों की जान बचाना भी संभव हो सका है। आइए अब हम आपको बताने वाले हैं कि कोरोनावायरस के वैक्सीन में सबसे अधिक शक्तिशाली और कोरोनावायरस का असरदार वैक्सीन कौन सा है -
• Covaxin :
भारत द्वारा बनाए जाने वाले इस वैक्सीन को Bharat Biotech ने बनाया है। यह वैक्सीन शरीर को अंदर से निष्क्रिय अवस्था में परिवर्तित कर देता है जिससे हमारे शरीर में कोरोनावायरस काफी कमजोर हो जाते हैं। इसके बाद इसे हमारे शरीर के इम्यूनिटी या इम्यून सिस्टम के द्वारा कोरोनावायरस को मारने में बेहद सहायता मिल रही है। इसकी कीमत 100 रुपये से कम बताई जा रही है। कोरोनावायरस के मरीजों के लिए Covaxin 100 फीसदी असरदार है।
• Pfizer :
Pfizer नामक यह वैक्सीन अमेरिका के द्वारा बनाई गई है जिसे - 70 डिग्री सेंटीग्रेड पर रखा जाता है। यही कारण है कि भारत में इस तापमान की वैक्सीन स्टोरेज नहीं होने के कारण इसे यहां रखना काफी मुश्किल है। इस वैक्सीन को mRNA जैसी ऐडवांस्ड तकनीक पर आधारित करके बनाया गया है। एफीकेसी डाटा के अनुसार यह वैक्सीन 95% असरदार साबित हुई है। इस वैक्सीन की कीमत अमेरिका में $40 से भी अधिक है।
• Sputnik V vaccine :
Sputnik V vaccine नाम की यह वैक्सीन रूस में बनाई गई है। कृत्रिम रूप से तैयार की गई यह वैक्सीन कोरोनावायरस के स्पाइक प्रोटीन पर हमला करता है और उसे बढ़ने से रोकता है। जैसे ही यह वैक्सीन हमारे शरीर में पहुंचता है, हमारे शरीर की इम्यूनिटी सक्रिय हो जाती है और लगातार एंटीबॉडी का निर्माण होने लगता है, जिससे यह कोरोनावायरस से लड़ने में कारगर सिद्ध होता है। गौरतलब है कि यह वैक्सीन 91% सफल मानी जा रही है। Subject Expert Committee ने रूस में इस वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।
• Covishield :
Oxford University और AstraZeneca ने मिलकर कोरोनावायरस का असरदार वैक्सीन बनाया है, जिसे भारत में Covishield के नाम से जाना जाता है। इस वैक्सीन का प्रोडक्शन हाउस सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे में है। इस वैक्सीन के सीईओ अदार पुनावाला है। एडेनोवायरस का उपयोग करके इस वैक्सीन का निर्माण किया गया है। इस में पाई जाने वाली आनुवंशिक सामग्री SARS-CoV-2 है, जो कोरोनावायरस के स्पाइक प्रोटीन के समान है। यह वैक्सीन स्पाइक प्रोटीन के मुंह को बंद कर देती है जिससे इसकी वृद्धि कम हो जाती है। इसकी कीमत 400 रुपये होने की संभावना है। कोरोनावायरस के मरीजों के लिए यह 70.4 फीसदी असरदार है।
• NOVAVAX :
NOVAVAX वैक्सीन का निर्माण UNO के द्वारा किया गया है। इस वैक्सीन को बनाने में भारत का भी योगदान है। इस वैक्सीन को लेकर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कोरोना वायरस से लड़ने में यह पूर्ण रूप से सक्षम है लेकिन इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वैक्सीन की मदद से कोरोनावायरस से छुटकारा मिलने की संभावना है।
6. कोरोनावायरस वैक्सीन से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न (Frequently asked questions (FAQs) related to Coronavirus vaccine)
1.Q. क्या कोरोनावायरस का वैक्सीन लेना अनिवार्य है? (Is it mandatory to take a coronavirus vaccine?)
- कोरोनावायरस का वैक्सीन लेना पूर्ण रूप से आपकी इच्छा पर निर्भर करता है लेकिन आत्म सुरक्षा के लिए कोरोनावायरस का वैक्सीन लेना आवश्यक है। इसकी पूरी खुराक आपके शरीर में वायरस संक्रमण को रोकती है।
2.Q. अपने लिए कोरोनावायरस के वैक्सिंग की शुद्धता कैसे जांच करें? (How to check the correctness of Coronavirus waxing for yourself?)
- ड्रग नियामक द्वारा जांच किए गए कोरोनावायरस वैक्सीन पूर्ण रूप से लाइसेंस प्राप्त होते हैं, जिसके आधार पर आप अपने लिए कोरोनावायरस के वैक्सीन की शुद्धता जांच कर सकते हैं।
3.Q. कोविशील्ड (Covishield) का टीका कौन लोग ले सकते हैं? (Who can take Covishield vaccine?)
- कोविशील्ड (Covishield) का टीका 18 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए असरदार है।
4.Q. किन लोगों को कोविशील्ड (Covishield) का टीका नहीं लगवाना चाहिए? (Who should not get Covishield vaccine?)
- कोविशील्ड (Covishield) का टीका लगवाने के पहले ही डोज से यदि गंभीर रूप से एलर्जी का सामना करना पड़ा है तो उस व्यक्ति को यह टीका नहीं लगवाना चाहिए।
5.Q. कोविशील्ड (Covishield) के टीके में किन-किन सामग्रियों को मिलाया गया है? (What ingredients have been added to the Covishield vaccine?)
- कोविशील्ड (Covishield) के टीके में एल-हिस्टिडीन हाइड्रोक्लोराइड मोनो हाइड्रेट, डायसोडियम इडेटेट डायहाइड्रेट, पॉलिसार्बेट 80, एल-हिस्टिडीन, सोडियम क्लोराइड आदि शामिल है।
6.Q. कोविशील्ड टीका कहां दिया जाता है? (Where is the Covishield vaccine given?)
- कोविशील्ड टीका मुख्य रूप से शरीर में डेल्टॉइड मांसपेशी में मांसपेशीय इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है।
7.Q. कोविशील्ड टीका लगाने के बाद क्या कोई समस्या हो सकती है? (Can there be any problem after applying the covshield vaccine?)
- कोविशील्ड टीके को लगाने के बाद सिर दर्द, थकान, मांसपेशियों में दर्द अथवा बुखार जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
अस्वीकरण : कोविड-19 से बचने के लिए सबसे असरदार वैक्सीन से संबंधित सभी जानकारियां यहां सामान्य जानकारी एवं शैक्षणिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दी गई है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लें क्योंकि हम इस जानकारी के लिए किसी भी प्रकार के जिम्मेदारी का दावा नहीं करते हैं।
दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होगी क्योंकि यहां हमने कोरोनावायरस वैक्सीन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से आपको अवगत करवाया है। यहां हमने कोरोनावायरस की संरचना से लेकर कोरोनावायरस के हमारे शरीर पर आक्रमण एवं प्रभाव का भी उल्लेख किया है। इसके अलावा कोरोनावायरस से बचने में इम्यूनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका के आधार पर कोरोनावायरस वैक्सीन की जानकारी उपलब्ध करवाई है। यहां कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सबसे असरदार वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गयी है। कोरोनावायरस के प्रभाव अथवा कोरोनावायरस वैक्सीन से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।







