गर्मियों में अक्सर धूल भरी आंधियां चलती है, जिसके कारण अक्सर घर में, बाहर सड़क पर या जहाँ विनिर्माण का कार्य चलता है वहाँ पर काफी अधिक धूल से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप gharelu upchar for dust allergy की जानकारी प्राप्त करके अपनी रक्षा कर सकते हैं।
![]() |
| gharelu upchar for dust allergy |
आपने अक्सर देखा होगा कि घर अथवा आंगन में धूल भर जाते हैं। ऐसे में घर की सफाई करते वक्त कई बार नाक या मुंह में धूल चले जाने से तेज खाँसी, सर्दी-ज़ुखाम की शिकायत होने लगती है। इसके अलावा कई बार तो ऐसी स्थिति में हमारे शरीर में एलर्जी उत्पन्न हो जाती है जो हमें कई प्रकार की कठिनाइयों में डाल देती है। यहां हम गर्मियों में अक्सर होने वाली इन डस्ट एलर्जी की समस्याओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं।
Home remedies for dust allergy in Hindi के अंतर्गत आने वाले विषय सूची कुछ इस तरह से हैं -
1. डस्ट एलर्जी के अंतर्गत आने वाली समस्याएं कौन-कौन सी हैं? (What are the problems under dust allergy?)
2. डस्ट एलर्जी को दूर करने के रामबाण घरेलू उपाय क्या हैं? (What are the panacea home remedies for dust allergy?)
- पुदीना से करें डस्ट एलर्जी का इलाज
- शहद के प्रयोग से पाएं डस्ट एलर्जी से राहत
- तुलसी के सेवन से करें डस्ट एलर्जी का इलाज
- घी डस्ट एलर्जी को रोकने में सहायक
- सेब का सिरका डस्ट एलर्जी को दूर करने में सक्षम
3. डस्ट एलर्जी से राहत पाने के लिए विटामिन सी का क्या उपयोग है? (What is the use of Vitamin C for relieving dust allergies?)
4. डस्ट एलर्जी के लिए आयुर्वेदिक दवा क्या है? (What are the Ayurvedic medicine for dust allergy?)
5. डस्ट एलर्जी दूर करने के लिए किसका उपयोग करें? (What to use to relieve dust allergies?)
6. एलर्जी में खांसी का इलाज कैसे करें? (How to treat allergic cough?)
1. डस्ट एलर्जी के अंतर्गत आने वाली समस्याएं कौन-कौन सी हैं? (What are the problems under dust allergy?)
डस्ट एलर्जी के अंतर्गत आने वाली समस्याओं में मुख्य रूप से जिन्हें शामिल किया गया है वह निम्नलिखित है :
- छींक आना
- सांस लेने में दिक्कत
- खुजली होना
- एलर्जी
- नाक बहना
- गले में खराश होना
2. डस्ट एलर्जी को दूर करने के रामबाण घरेलू उपाय क्या हैं? (What are the panacea home remedies for dust allergy?)
Home remedies for dust allergy के अंतर्गत हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले हैं, जिसका प्रयोग करके आप आसानी से डस्ट एलर्जी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। डस्ट एलर्जी को दूर करने के लिए घरेलू उपाय निम्नलिखित हैं-
• पुदीना से करें डस्ट एलर्जी का इलाज:
![]() |
| Mint for dust allergy |
पुदीना ऐसी औषधीय पत्तियां हैं, जिसमें मेंथॉल उपस्थित होता है। मेंथॉल की उपस्थिति के कारण यह शरीर में होने वाली एलर्जी को समाप्त कर देता है। यही कारण है कि धूल अथवा मिट्टी से होने वाली समस्याओं को रोकने के लिए आप पुदीने के पत्ते को सूंघ सकते हैं।
• शहद के प्रयोग से पाएं डस्ट एलर्जी से राहत :
![]() |
| Honey for dust allergy |
धूल मिट्टी से उत्पन्न होने वाले एलर्जी को रोकने के लिए शहद का प्रयोग बेहद लाभदायक होता है। एलर्जी की समस्या होने पर दिन में दो बार शहद का प्रयोग करने से गले में खराश आदि नहीं होती है।
• तुलसी के सेवन से करें डस्ट एलर्जी का इलाज:
![]() |
| Basil leaves for dust allergy |
तुलसी एक औषधीय पौधे के रूप में जाना जाता है, जिसकी पत्तियां विभिन्न बीमारियों के इलाज में प्रयोग की जाती है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि तुलसी की पत्तियों को सूंघने से धूल मिट्टी से होने वाली समस्याओं से निजात मिलती है।
• घी डस्ट एलर्जी को रोकने में सहायक:
![]() |
| Ghee for dust allergy |
धूल अथवा मिट्टी के संपर्क में आने से कई बार छींके आनी प्रारंभ हो जाती है। इसे दूर करने के लिए आप देसी घी के साथ गुड़ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से गले में खराश की समस्या से तुरंत राहत मिलता है।
• सेब का सिरका डस्ट एलर्जी को दूर करने में सक्षम:
![]() |
| Apple vinegar for dust allergy |
सेब में कई ऐसे पोषक तत्व उपस्थित होते हैं जिससे कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सेव में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटीहिस्टामिन गुण के कारण यह एलर्जी को बढ़ने से रोकता है। दो से तीन चम्मच सेब के सिरके का प्रयोग करने से यह धूल मिट्टी से होने वाली एलर्जी को जड़ से समाप्त कर देता है।
इसे भी पढ़ें : वायरल फीवर के लक्षण, कारण, दवाइयां और 10 घरेलू उपाय
3. डस्ट एलर्जी से राहत पाने के लिए विटामिन सी का क्या उपयोग है? (What is the use of Vitamin C for relieving dust allergies?)
गर्मियों में डस्ट एलर्जी अथवा धूल मिट्टी से होने वाले समस्याओं को दूर करने में विटामिन सी का विशेष महत्व होता है। इसके लिए यह आवश्यक है कि खट्टे फल जैसे संतरा और नींबू का प्रयोग किया जाए। इससे ब्लॉकेज कम होता है और सांस लेने में दिक्कत नहीं आती।
4. डस्ट एलर्जी के लिए आयुर्वेदिक दवा क्या है? (What are the Ayurvedic medicine for dust allergy?)
डस्ट एलर्जी को दूर करने के लिए 1 ग्राम गिलोय पाउडर के साथ 1 ग्राम सितोपलादि चूर्ण लें। इसे शहद के साथ सुबह-शाम सेवन करने से डस्ट एलर्जी से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें : दातों से संबंधित 9 मुख्य गंभीर बीमारियों का इलाज, दाँतों की देखभाल, घरेलू उपाय
5. डस्ट एलर्जी दूर करने के लिए किसका उपयोग करें? (What to use to relieve dust allergies?)
बस एनर्जी को दूर करने के लिए तुलसी, लौंग, काली मिर्च, हल्दी, नीम और अदरक बेहद लाभकारी होती है जो नाक अथवा गले की समस्या को दूर करती है।
6. एलर्जी में खांसी का इलाज कैसे करें? (How to treat allergic cough?)
डस्ट एलर्जी में कई बार खांसी की समस्या उत्पन्न होती है जिसे दूर करने के लिए यह आवश्यक है कि हाइड्रेट रहें और रात में सोने के समय गर्म दूध पिएं।
अस्वीकरण : डस्ट एलर्जी से होने वाली समस्याओं एवं उसक घरेलू उपाय से संबंधित सभी जानकारियां यहां सामान्य जानकारी एवं शैक्षणिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दी गई है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लें क्योंकि हम इस जानकारी के लिए किसी भी प्रकार के जिम्मेदारी का दावा नहीं करते हैं।
दोस्तों हम आशा करते हैं कि हमारी पोस्ट Home remedies for dust allergy in Hindi के अंतर्गत दी जाने वाली संपूर्ण जानकारी आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। यहां हमने गर्मियों में अक्सर होने वाली डस्ट एलर्जी को दूर करने के रामबाण घरेलू उपाय के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। यहां बताए गए घरेलू उपाय यदि आप फॉलो करते हैं तो आपके शरीर में होने वाले डस्ट एलर्जी को आप आसानी से दूर कर सकते हैं। इस प्रकार की अन्य जानकारियों के लिए हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं, ताकि हम आपके लिए रोजाना नए पोस्ट ला सकें।
इसे भी पढ़ें : पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय





