Pathri ya kidney stone kya hai?
गुर्दे की पथरी मुख्य रूप से क्रिस्टलीय खनिज पदार्थ होते हैं, जो मूत्र पथ अथवा गुर्दे में पाया जाता है। मूत्र पथ में पथरी 5 एमएम से ज्यादा होने पर यह मूत्र पथ में रुकावट उत्पन्न करता है जिसके कारण असहनीय पीड़ा होती है।
![]() |
| Pathri ya kidney stone |
दोस्तों इस आर्टिकल के अंतर्गत हम आपको Pathri (kidney stone) क्या है? किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी के लक्षण, कारण और गुर्दे की पथरी के घरेलू उपाय के बारे में बताने वाले हैं। इसके अतिरिक्त आप यहां गुर्दे की पथरी के लिए दवा और चिकित्सक सलाह की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। Gharelu upchar for pathri In Hindi के अंतर्गत आने वाले विषय सूची कुछ इस तरह से हैं -
1. गुर्दे की पथरी क्या है? (Pathri ya kidney stone kya hai full information in Hindi
2. गुर्दे की पथरी के लक्षण (Symptoms of kidney stone in Hindi)
3. गुर्दे की पथरी के कारण (Causes of kidney stone in Hindi)
4. गुर्दे की पथरी के प्रभाव (kidney stone effects in Hindi)
5. गुर्दे की पथरी से बचाव के लिए घरेलू उपाय (Home remedies to prevent kidney stone in Hindi)
- पथरी के लिए कुरथी से करें इलाज:
- पथरी में पत्थरचट्टा के पत्ते का प्रयोग:
- पथरी में इलायची, मिसरी और खरबूजे का उपयोग:
- पथरी बीमारी में आवंला का उपयोग:
- पथरी बीमारी में पपीता का इस्तेमाल:
- पथरी के इलाज के लिए अधिक पानी का सेवन करें:
6. गुर्दे की पथरी के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा, (kidney stone homeopathic medicine)
7. गुर्दे की पथरी मेडिसिन एलोपैथिक (Allopathy medicine of kidney stone)
8. गुर्दे की पथरी के लिए चिकित्सकीय सलाह (Medical advice and doctor treatment for kidney stone)
9. गुर्दे की पथरी से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न (Frequently asked questions (FAQs) related to kidney stone):
1. गुर्दे की पथरी क्या है? (kidney stone kya hai full information in Hindi)
kidney stone kya hai के अंतर्गत हम आपको गुर्दे की पथरी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाने वाले हैं। आयुर्वेद में पथरी को अश्मरी कहते हैं। इसके अलावा इसे नेफ्रोलिथिआरीस (Nephrolithiaris) के नाम से भी जाना जाता है। इसमें वात दोष मूत्राशय में आये हुए शुक्र सहित मूत्र को या पित्त के साथ कफ को सूखा देता है तभी पथरी बनती है। जब यह पथरी मूत्र के मार्ग में आ जाती है तब मूत्र त्याग में अत्यधिक रुकावट आ जाती है एवं असहनीय पीड़ा उत्पन्न होती है। वात के कारण जब यह पथरी मूत्र मार्ग से निकलती है तब इसे आयुर्वेद में शर्करा कहते हैं।
इसे भी पढ़ें : वायरल फीवर के लक्षण, कारण, दवाइयां और 10 घरेलू उपाय
2. गुर्दे की पथरी के लक्षण (Symptoms of kidney stone in Hindi)
गुर्दे की पथरी के लक्षणों के आधार पर इसके घरेलू उपाय आसानी से किए जा सकते हैं लेकिन इसके पहले यह आवश्यक है कि गुर्दे की पथरी के लक्षणों का पता लगाया जाए। गुर्दे की पथरी के प्रमुख लक्षणों (Symptoms of kidney stone) को निम्नलिखित रुप से देखा जा सकता है -
- मूत्र त्याग के समय दर्द होना
- मूत्र में रक्त आना
- पीठ के निचले हिस्से अथवा पेट में दर्द और ऐंठन होना
- जी मिचलाना एवं उल्टी आना
- बार-बार पेशाब आना परंतु खुल के पेशाब ना होना।
3. गुर्दे की पथरी होने के कारण (Causes of kidney stone in Hindi)
गुर्दे की पथरी के कई कारण हो सकते हैं। गुर्दे की पथरी के कारणों के आधार पर ही चिकित्सक गुर्दे की पथरी के लिए उपयुक्त दवाइयों के सेवन की सलाह देते हैं। यहां हम आपको गुर्दे की पथरी के कारणों से अवगत कराने वाले हैं। गुर्दे की पथरी के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-
- काफी कम मात्रा में पानी पीना
- शरीर में मिनरल्स की कमी होना
- जंक फूड का सेवन अधिक करना
- विटामिन डी की मात्रा में वृद्धि होना
- डिहाइड्रेशन की समस्या होना
- यूरिन में केमिकल की वृद्धि होना
4. गुर्दे की पथरी के प्रभाव (kidney stone effects in Hindi)
गुर्दे की पथरी के कारण कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है। यहां हम गुर्दे की पथरी से होने वाले प्रभाव (kidney stone effects) के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से देखा जा सकता है -
- गुर्दे की पथरी होने से उल्टी की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है।
- गुर्दे की पथरी के कारण पेट में असहनीय पीड़ा होती है।
- पथरी के कारण जी मिचलाने की समस्या रहती है।
- पथरी से मूत्र पथ के संक्रमण उत्पन्न हो जाता है जिससे पीड़ा बढ़ जाती है।
5. गुर्दे की पथरी से बचाव के लिए घरेलू उपाय (Gharelu Upchar for kidney stone in Hindi)
यहां आपने गुर्दे की पथरी के लक्षण एवं कारणों के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल की लेकिन हम आपको गुर्दे की पथरी के घरेलू उपाय से अवगत करवाने वाले हैं, इसके अंतर्गत आप गुर्दे की पथरी से बचाव करने में सक्षम हो सकते हैं। kidney stone ke gharelu upay निम्नलिखित हैं -
• पथरी के लिए कुलथी से करें इलाज (benefits of kulthi for stone):
पथरी बीमारी को दूर करने के लिए कुलथी की दाल अथवा कुलथी का पानी एक रामबाण इलाज है। इसके लिए 400 मिलीलीटर पानी में 25 ग्राम कुलथी लें। इसे 50-50 मिलीलीटर करके मरीज को सुबह-शाम पिलाने से पथरी गायब हो जाती है।
• पथरी में पत्थरचट्टा के पत्ते का प्रयोग (Use of stoneware leaves in stone):
पत्थरचट्टा का पत्ता पथरी के इलाज के लिए रामबाण उपाय माना जाता है। इस पौधे के पते को मधु और मिश्री के साथ मिलाकर के पीने से पथरी की शिकायत दूर होती है। इसका काढ़ा बनाकर पीने से पथरी के लिए यह काफी अधिक लाभदायक होता है।
• पथरी में इलायची, मिसरी और खरबूजे का उपयोग (Use of Cardamom, Misery and Melon in stone):
एक गिलास पानी में तीन-चार बड़ी इलायची के एक चम्मच दाने, एक चम्मच मिसरी एवं थोड़े से खरबूजे के बीजों को भिगो दें और रोज सुबह इस पानी को पीएं एवं इन बीजों को भी खा लें। अगर आप इसे अच्छे से इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपकी पथरी निकल जाएगी।
• पथरी बीमारी में आवंला का उपयोग (Amla use in appendicitis):
आंवला में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आंवला का सेवन किडनी स्टोन से राहत दिलाता है। रोजाना एक चम्मच आंवला का पाउडर पानी में मिलाकर के पीने से पथरी की शिकायत तुरंत दूर हो जाती है।
• पथरी बीमारी में पपीता का इस्तेमाल (Use of papaya in appendicitis):
पथरी को निकालने के लिए पपीता भी महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए सात से आठ ग्राम पपीते के जड़ को लें एवं उसे एक गिलास पानी में अच्छी तरह से घोल लें। अब रोजाना इस पानी को पिएं। ऐसा करने से पथरी गल जाएगी।
• पथरी के इलाज के लिए अधिक पानी का सेवन करें (Drink more water to treat stones):
अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें कि पथरी आपके पेट में हो या फिर आपकी किडनी में अगर आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीते हैं तो यह आपकी पथरी को खत्म कर देता है।
इसे भी पढ़ें : पानी पीना सेहत के लिए कितना जरूरी होता है? लाभ और नुकसान
6. गुर्दे की पथरी के लिए आयुर्वेदिक दवा (kidney stone homeopathic medicine)
जैसा कि हमने बताया गुर्दे की पथरी के लिए कुछ आयुर्वेदिक दवाओं को भी महत्व दिया गया है। गुर्दे की पथरी के लिए आयुर्वेदिक दवाई (homeopathic medicine for kidney stone) निम्नलिखित हैं -
- SBL Clearstone drops
- Berberis Vulgaris
- Calculas
7. गुर्दे की पथरी मेडिसिन एलोपैथिक (Allopathy medicine of kidney stone)
गुर्दे की पथरी के लिए कई दवाएं आज उपलब्ध हो चुकी हैं। इसके अंतर्गत एलोपैथिक और होम्योपैथिक दवाओं को सम्मिलित किया गया है, जो गुर्दे की पथरी के लिए बेहद आवश्यक और लाभकारी मानी जाती है। यदि हम बात करें गुर्दे की पथरी के लिए एलोपैथिक दवा (allopathic medicine for kidney stone) निम्नलिखित हैं -
- Naproxen
- Turaico
- Acetaminophen
- Ibuprofen
8. गुर्दे की पथरी के लिए चिकित्सकीय सलाह (Medical advice and doctor treatment for kidney stone)
यहां बताए गए घरेलू उपाय के माध्यम से आप गुर्दे की पथरी को दूर कर सकते हैं लेकिन अधिक समस्या होने पर यह आवश्यक है कि चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। गुर्दे की पथरी के लिए दिए जाने वाले चिकित्सकीय सलाह दिए जाते हैं। गुर्दे की पथरी के लिए चिकित्सक यह सलाह देते हैं कि पथरी दूर करने के लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। पथरी से संबंधित घरेलू उपाय अपनाने के बावजूद यदि यह समस्या दूर न हो तो इस बात का ध्यान रखें कि इस बीमारी को अधिक बढ़ने न दें एवं चिकित्सक से सलाह लेकर दवाइयों का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें : घमौरियों से बचने के लिए 10 आसान घरेलू उपाय
9. गुर्दे की पथरी से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न (Frequently asked questions (FAQs) related to kidney stone):
Q. गुर्दे की पथरी दूर करने के लिए किन-किन रस का सेवन करें? (Which juices should be consumed to remove kidney stones?)
• गुर्दे की पथरी को दूर करने के लिए नींबू का रस (Lemon juice), तुलसी का रस (Basil juice), सेव का रस (Apple cider vinegar), अजवाइन का रस (Celery juice), अनार का रस (Pomegranate juice) का प्रयोग करें।
Q. क्या पथरी में जंक फूड खाना चाहिए? (Should junk food be eaten in kidney stone?)
- नहीं, पथरी में कोल्ड ड्रिंक या जंक फूड का सेवन करने से बचें।
Q. पथरी को जड़ से कैसे खत्म किया जाए? (How to eliminate kidney stones from the root?)
- पथरी को दूर करने के लिए कुलथी का पानी 50-50 मिलीलीटर लेना बेहद कारगर होता है।
Q. पथरी को खत्म करने के लिए कौन सी दाल खाएं? (Which lentils should be eaten to eliminate kidney stones?)
- पथरी को खत्म करने के लिए कुलथी की दाल फायदेमंद होती है। यह पथरी को गला कर मुत्र के रास्ते से बाहर निकाल देती है।
Q. पथरी में रोज कितना पानी पिएं? (How much water should you drink in stone everyday?)
- पथरी के मरीज के लिए आवश्यक है कि वह प्रतिदिन 3 से 4 लीटर पानी का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें : पीने योग्य पानी में मिनरल वाटर कितना जरूरी है?
अस्वीकरण : पित्ताशय की पथरी के लक्षण, कारण और घरेलू उपाय से संबंधित सभी जानकारियां यहां सामान्य जानकारी एवं शैक्षणिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दी गई है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लें क्योंकि हम इस जानकारी के लिए किसी भी प्रकार के जिम्मेदारी का दावा नहीं करते हैं।
दोस्तों हम आशा करते हैं कि हमारी पोस्ट kidney stone in Hindi के अंतर्गत दी जाने वाली संपूर्ण जानकारी आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। यहां हमने kidney stone kya hai in Hindi, Symptoms of kidney stone, Causes of kidney stone, kidney stone effects in Hindi, Home remedies to prevent kidney stone के बारे में बताया है। kidney stone allopathic and homoeopathic medicine name के साथ-साथ हमने यहां kidney stone ke gharelu upay एवं Medical advice and doctor treatment for kidney stone से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध करवाई है।

