Fungus infection kya hai?
Fungus Infection एक प्रकार का त्वचा संबंधी इंफेक्शन होता है। यदि हमारे शरीर में किसी तरह की इंफेक्सन उत्पन्न हो रही हो तो पोषक तत्वों की कमी के वजह से होती है। आमतौर पर फंगस इंफेक्शन त्वचा, हाथ और पैर की अंगुलियों या फिर मुख्य तौर पर हाथों और पैरों के अंगूठे के नाखून पर होते हैं।
![]() |
| Fungus infection ka gharelu upchar kya hai |
Fungus infection ka gharelu upchar kya hai? के अंतर्गत हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले हैं, जो फंगस इंफेक्शन को दूर करने में बेहद लाभकारी होगा। यदि आपको भी अपने त्वचा पर इंफेक्शन जैसा महसूस हो अथवा नाखूनों का रंग बदलता नजर आए तो आपको सबसे पहले इस इन्फेक्शन को दूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Covid से ठीक हुए मरीज़ों को क्यों हो रहा है ब्लैक फंगल इन्फेक्शन कैसे करें ठीक संपूर्ण जानकारी
फंगल इंफेक्शन का घरेलू उपचार क्या है? (Fungus infection ka gharelu upchar kya hai?):
त्वचा संबंधी फंगल इंफेक्शन होने पर त्वचा पर सफेद रंग के चकत्ते उभर आते हैं। इस दौरान अपने डॉक्टर से इसके बारे में सलाह मशवरा अवश्य लेना चाहिए। इसके अलावा कई तरह के घरेलू उपायों के द्वारा आप आसानी से फंगल इंफेक्शन को ठीक कर सकते हैं -
1. एलोवेरा से दूर करें फंगस की समस्या:
- एलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं।
- एलोवेरा जेल किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में काफी मदद प्रदान करता है।
- एलोवेरा जेल को नियमित रूप से नाखून पर लगाने से नाखून चमकदार होते हैं।
2. अजवायन का तेल:
- अजवाइन के तेल में सेचुरेटेड फैट, एंटीफंगल गुण और कैल्शियम पाया जाता है।
- नाखूनों पर अजवाइन के तेल को लगाने से फंगस जैसी बीमारी दूर हो जाती है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले अजवाइन की तेल की दो बूंदों को एक चम्मच नारियल या फिर जैतून के तेल में मिलाना होगा। उसके बाद उस मिश्रण को अच्छी तरह से लगाना चाहिए।
- ऐसा करने से त्वचा के स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है एवं अजवाइन का तेल फंगस को दूर करने के लिए काफी मददगार सिद्ध होता है परंतु इसे डायरेक्ट इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
3. सिरका:
- सिरका एक एंटीबायोटिक पदार्थ होता है।
- यह त्वचा में मौजूद किसी भी तरह के फंगस को खत्म करने में काफी मददगार साबित होता है।
- फंगस को सिरके से हटाने के लिए आपको एक कप पानी में सिरका को मिलाना होगा।
- उसके बाद उस पानी में अपने नाखूनों को कम से कम 20 मिनट तक डीप करते रहना चाहिए।
- उसके बाद उसे एक साफ कपड़े से अच्छी तरह से पोछ लें।
- ऐसा करने से आपके नाखूनों को काफी फायदा होगा।
- इससे भी अच्छा यह बेहतर होगा कि इस नुस्खे को आप रात में आजमाएं।
4. बेकिंग सोडा:
- बेकिंग सोडा में एक्सफोलिएटिंग पाया जाता है।
- यह त्वचा के अंदर जमी हुई गंदगी को अंदर से बाहर निकालने में मदद करता है।
- त्वचा को अच्छी तरह से साफ करने के लिए बेकिंग सोडा में नींबू के रस को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इन दोनों के मिले हुए मिश्रण को अपने नाखूनों पर अच्छी तरीके से लगाए।
- फिर उसे 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
- 10 मिनट लगाकर रहने के बाद इसे नॉर्मल पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें।
- यदि इस नींबू की वजह से आपको जलन या किसी तरह की खुजली हो रही हो तो आप केवल बेकिंग सोडा को ही पानी में मिलाकर इस मिश्रण को तैयार कर अपने नाखूनों में लगा सकते हैं।
5. नारियल का तेल:
- नारियल के तेल में एंटीफंगल मौजूद होता है।
- इसका उपयोग आमतौर पर फंगस को दूर कर अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जाता है।
- इस तेल को आप अपने नाखूनों पर फंगस को दूर करने के लिए डायरेक्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यदि आपके नाखूनों पर फंगल जैसी बीमारी की समस्या हो रही हो तो आप नारियल के तेल में एक चुटकी हल्दी को मिलाकर इस मिश्रण को अपने नाखूनों पर अच्छी तरीके से लगा ले।
6. हल्दी:
- हल्दी में एक एंटीसेप्टिक एवं एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते हैं।
- हल्दी का पेस्ट बनाकर इन्फेक्शन वाले स्थान पर दिन में दो बार लगाने पर फंगस इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- यह फंगल इंफेक्शन जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं।
7. एलोवेरा जेल:
- एलोवेरा जेल में एंटीफंगल गुण पाया जाता है।
- यदि फंगस की समस्या हो तो आप एक ताजे एलोवेरा जेल को अच्छी तरीके से निकाल कर उसे अपने फंगस वाले स्थान पर उपयोग करें।
- खास तौर पर यह अच्छा होगा कि आप इस उपयोग को रात के समय में करें।
- यदि आप इस उपयोग को नियमित रूप से दिन में दो बार करते हैं तो ऐसा करने से आपको कई तरह के फायदे देखने को मिलेंगे।
8. नीम:
- नीम एक ऐसा औषधीय पौधा है, जिसमें एंटीफंगल गुण बहुत अधिक मौजूद होता है।
- फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें।
- अब इस पानी को ठंडा कर इससे प्रतिदिन स्नान करें।
- आप चाहें तो प्रतिदिन 3-4 नीम की पत्तियों को चबा भी सकते हैं।
- इससे फंगस की समस्या से छुटकारा मिलता है।
9. पुदीना:
- पुदीने में एंटी फंगल गुण बहुत अधिक उपस्थित होते हैं।
- फंगस से बचने के लिए पुदीने की कुछ पत्तियों को लेकर पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को फंगस वाले स्थान पर लगाएं।
- पेस्ट लगाने के बाद इसे 1 से 2 घंटे तक अपने फंगस वाले स्थान पर लगाकर छोड़ दें।
- कुछ देर बाद इसे पानी से धो लें।
- इससे फंगस की समस्या नहीं होती है।
10. टी ट्री ऑयल:
- टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल गुण बहुत अधिक होते हैं।
- टी ट्री ऑयल फंगस की समस्या से छुटकारा दिलाने में बेहद लाभकारी सिद्ध होता है।
- इस ऑयल को प्रतिदिन अपने त्वचा के फंगस वाले स्थान पर लगाएं, जिससे फंगस की समस्या तुरंत दूर हो सके।
11. कपूर:
- कपूर में एंटी फंगल गुण एवं एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी मौजूद होते हैं।
- सबसे पहले केरोसिन के तेल में 5 ग्राम कपूर और 1 ग्राम नेप्थलीन मिलाएं।
- अब अच्छे से इसे मिलाकर पेस्ट बना लें।
- जब तक फंगस की समस्या दूर न हो जाए तब तक इस पेस्ट को संक्रमण यानी कि इंफेक्शन वाले स्थान पर दो बार करके लगाएं।
- कपूर का प्रयोग फंगस दूर करने में बहुत अधिक लाभकारी होता है।
12. जैतून के पत्ते:
- जैतून के पत्तों में एंटी-माइक्रोबियल एवं एंटी फंगल गुण उपस्थित होते हैं।
- फंगस की समस्या को दूर करने के लिए जैतून के पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को संक्रमित स्थान पर लगाएं और आधे घंटे के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- जैतून के पत्ते फंगस की समस्या को दूर करने में बेहद असरदार होते हैं।
स्पेशलिस्ट ने दिए फंगल इन्फेक्शन को दूर करने के लिए टिप्स (Tips to remove fungal infection by specialist in Hindi):
फंगस की समस्या को दूर करने के लिए यहां बताए गए घरेलू उपाय के अतिरिक्त आपको कुछ ऐसी सावधानियां बरतनी होगी, जिससे फंगस इंफेक्शन की समस्या को आप दूर कर सकते हैं। स्पेशलिस्ट ने फंगल इन्फेक्शन को दूर करने के लिए कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिससे आप फंगस इन्फेक्शन को दूर सकते हैं -
- फंगस जैसी बीमारी से बचने के लिए अपने हाथों तथा पैरों के साथ-साथ त्वचा को अच्छे तरीके से साफ करते रहें एवं उनमें किसी भी तरह की गंदगी को जमने ना दें।
- अपने नाखूनों को समय-समय पर बराबर कटिंग करते रहें एवं इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि आप नाखूनों को अपने मुंह से न काटे।
- यदि आप किसी पार्लर में पेडीक्योर या मेनीक्योर्ड करवाती हो तो अपने नाखून पर इस्तेमाल होने वाले सभी तरह के टूल्स को अच्छे तरीके से साफ करवा लें ताकि उसमें मौजूद गंदगी आपके नाखूनों में प्रवेश ना कर पाए।
- नाखून के क्यूटिकल के डैमेज होने से भी फंगस जैसी बीमारी उत्पन्न होती है। इसलिए इसका विशेष रूप से ध्यान रखें एवं इसे डैमेज होने से बचाएं।
- गंदे तथा टाइट जूते पहनने से बचें एवं अपने जूतों को कम से कम हफ्ते में एक बार साफ अवश्य कर लें। इससे फंगस की समस्या से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : कौन-सी वैक्सीन Covid-19 से बचने के लिए है सबसे असरदार?
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां Fungus infection ka gharelu upchar kya hai? से संबंधित सभी जानकारियां शैक्षणिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दी गई है। Fungal infection से जुड़े अन्य जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लें क्योंकि हम इस जानकारी के लिए किसी भी प्रकार के जिम्मेदारी का दावा नहीं करते हैं।
दोस्तों हम आशा करते हैं कि आपको Fungus infection ka gharelu upchar kya hai? के अंतर्गत fungus से संबंधित जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। Fungal infection से संबंधित अन्य विषयों की जानकारी के लिए हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आप fungal infection से संबंधित किसी भी प्रकार के सुझाव देना चाहते हैं तो हमें बिना देर किए कमेंट करके जरूर बताएं, ताकि हम आपके लिए और भी बेहतरीन पोस्ट ला सकें।

