भारत में हाल ही में Longitudinal Aging Study (LASI) में बताए गए रिपोर्ट के अनुसार 60 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 20 मिलियन रोगी डायबिटीज यानी कि मधुमेह की समस्या से जूझ रहे हैं।
![]() |
| Diabetes diet chart in hindi |
दोस्तों क्या आप भी डायबिटीज के पेशेंट हैं या क्या आपके परिवार में कोई डायबिटीज के दौर से गुजर रहे हैं तो ऐसे समय में आपको तो पता ही होगा कि डायबिटीज के मरीजों को खानपान से जुड़े बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। Diabetes diet chart के अंतर्गत बताए जाने वाले प्रमुख विषय निम्नलिखित है -
- डायबिटीज आहार चार्ट क्या है? (What is diabetes diet chart?)
- जानिए Diabetes diet chart क्यों है बेहद जरूरी? (Why diabetes diet chart is important?)
- सुबह ब्रेकफास्ट में मधुमेह रोगी का डाइट चार्ट (diabetes patient diet chart in the morning breakfast)
- दोपहर के भोजन में मधुमेह रोगी का डाइट चार्ट (Diabetes patients diet chart in lunch)
- रात के भोजन में मधुमेह रोगी का डाइट चार्ट (Diabetes patients diet chart in dinner)
- Diabetes diet chart से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न (Diabetes diet chart FAQs in Hindi)
1. डायबिटीज आहार चार्ट क्या है? (What is diabetes diet chart?)
मधुमेह आहार (diabetes food) का सीधा सा मतलब सीमित मात्रा में स्वास्थ्यप्रद और नियमित खाद्य पदार्थ का सेवन करना है। मधुमेह आहार सूची (diabetes diet chart) स्वस्थ भोजन की एक ऐसी योजना है, जो स्वाभाविक रूप से पोषक तत्वों में समृद्ध होता है। इस डाइट चार्ट में वसा और कैलोरी कम होती है। डायबिटीज डाइट चार्ट में मुख्य रूप से फल, सब्जियों और साबुत अनाज को शामिल किया जाता है, जो मधुमेह रोगी के लिए बहुत ही कारगर होता है।
2. जानिए Diabetes diet chart क्यों है बेहद जरूरी? (Why diabetes diet chart is important?)
मधुमेह के प्रबंधन और इसकी जटिलताओं को दूर रखने में Healthy diet chart की प्रमुख भूमिका होती है। अच्छा diabetic food chart रोगी को उनके कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने जैसी जटिलताओं को रोकने में मदद करेगा। हमने व्यस्क और बुजुर्ग मधुमेह (Diabetes) रोगियों के लिए सबसे अच्छा भारतीय आहार चार्ट तैयार किया है, जो आपको अपने स्वास्थ्य को प्रभावित किए बिना अपने पसंदीदा भोजन को खाने देगा।
Unhealthy diet यानी कि अस्वस्थ भोजन एवं Unplanned daily routine अक्सर डायबिटीज पेशेंट के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। Diabetes specialist का कहना है कि diabetic patient अपने स्वस्थ खानपान से diabetes बीमारी को आसानी से खत्म कर सकते हैं अथवा उसे अपने नियंत्रण में रख सकते हैं।
3. सुबह ब्रेकफास्ट में मधुमेह रोगी का डाइट चार्ट (diabetes patient diet chart in the morning breakfast)
Diabetes के patient को अपने सुबह के नाश्ते का अच्छा ध्यान रखना चाहिए। बता दें कि diabetes patient को निम्नलिखित आहार को अपने सुबह ब्रेकफास्ट में लेना बेहद जरूरी है-
- मधुमेह रोगी सबसे पहले सुबह सुबह एक कप कॉफी या ग्रीन टी लें।
- इसके अलावा आप चाहे तो अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें। यह आपके शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करेगा।
- मधुमेह में अपने रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए आप एक चम्मच भीगी हुई मेथी (मेथी) के बीज भी ले सकते हैं।
- सुबह 7:00 से 8:00 के बीच आप सब्जियों के साथ एक कटोरी दिलकश दलिया का सेवन करें।
- इसके अलावा आप उपमा भी नाश्ते में कर सकते हैं।
- सप्ताह के कुछ दिन आप सुबह के नाश्ते में गेहूं की दो रोटियों के साथ अंडे का आमलेट और सब्जी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : जानिए क्या है 31 साल के विराट कोहली का डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन, जो उन्हें रखता है हेल्दी और फिट
4. दोपहर के भोजन में मधुमेह रोगी का डाइट चार्ट (Diabetes patients diet chart in lunch)
Diabetes patients के लिए आहार चार्ट में एक अच्छा पौष्टिक दोपहर का भोजन वह है जो आपको अगले भोजन तक भरा हुआ महसूस कराता है। diabetes patient को निम्नलिखित आहार को अपने दोपहर के भोजन में लेना बेहद जरूरी है-
- डायबिटीज़ में आप दोपहर 1:00 से 2:00 बजे के बीच 1 कटोरी सलाद (ककड़ी/टमाटर) के साथ आधा कटोरी ब्राउन राइस, 2 रोटियां, 1 कटोरी सब्जी और 1 कटोरी दाल ले सकते हैं।
- इसके अलावा आप दही के साथ 1 बड़ी कटोरी वेजिटेबल ओट्स भी ले सकते हैं।
- दिन के लिए कम से कम आधा अनाज साबुत अनाज होना चाहिए। इसमें गेहूं, चावल, जई, कॉर्नमील, जौ और क्विनोआ हैं।
- यदि आप नॉन-वेजिटेरियन हैं,, तो आप अपने भोजन में अंडा और मछली रख लें।
- स्टार्चयुक्त भोजन जैसे आलू, मक्का और हरी मटर का सेवन करें।
- गैर स्टार्च भोजन में ब्रोकोली, गाजर, साग, मिर्च, और टमाटर आदि शामिल करें।
इसे भी पढ़ें : Covid-19 के दौरान मरीज के लिए संतुलित आहार चार्ट
5. रात के भोजन में मधुमेह रोगी का डाइट चार्ट (Diabetes patients diet chart in dinner)
अब हम मधुमेह आहार योजना के अंतर्गत रात के भोजन पर चर्चा करने वाले हैं। Diabetes patients के डिनर की हेल्थी डाइट चार्ट कुछ इस तरह से है-
- 1 कटोरी साग-सरसों का साग/पालक/बथुआ/हरी सोया/हरा चना/सोया चंक्स/चिकन/मछली और 1 कटोरी मौसमी सब्जियां 2-3 रोटियां, अंकुरित अनाज और सलाद के साथ।
- रात में 8:00 से 9:00 बजे के बीच मल्टीग्रेन रोटी के साथ 1 कटोरी सलाद और 1 कटोरी दाल लें।
- रात में सूप के साथ 1 बड़ी कटोरी वेजिटेबल ओट्स का प्रयोग करें।
- इसके साथ आप अंकुरित बीज, चिकन/मछली ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : जानिए 18 वर्षीय रणजी ट्रॉफी के विजेता Rishab pant का डाइट प्लान, जिसके कारण धोनी से निकले आगे
6. Diabetes diet chart से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न (Diabetes diet chart FAQs in Hindi)
दोस्तों! अब हम Diabetes diet chart से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके लिए वाकई में फायदेमंद होगी।
1. डायबिटीज क्या है? (What is diabetes?)
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो इंसान के रक्त सर्करा में मौजूद ग्लूकोज को प्रभावित करती है।
2. डायबिटीज के लक्षण क्या हैं? (What are the reasons of diabetes?)
डायबिटीज के यूँ तो कई लक्षण होते हैं लेकिन मुख्य लक्षण हैं बार-बार पेशाब आना, बहुत प्यास लगना, ज्यादा भूख लगना।
3. डायबिटीज होने के कारण क्या हैं? (What are the symptoms of diabetes?)
शरीर में इंसुलिन नामक हार्मोन की कमी के कारण डायबिटीज की बीमारी होती है।
4. डायबिटीज में कैसा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है? (What type of food is good for health in diabetes?)
इस बिमारी के लिए खाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होना चाहिए और लम्बे समय तक पेट भरा रहना चाहिए।
5. डायबिटीज टेस्ट करने का सही समय क्या है? (What is the right time to do a diabetes test?)
डॉक्टरों का मानना है कि डायबिटीज के मरीज़ों को सुबह उठ कर सबसे पहले ब्लड शुगर लेवल टेस्ट करना जरुरी होता है।
6. डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कौन सा आटा अच्छा होता है? (Which flour is good for controlling diabetes?)
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए जौ, रागी, ज्वार और चने के आटे का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
7. डायबिटीज बिमारी से कैसे दूर रहा जा सकता है? (How to stay away from diabetes disease?)
डायबिटीज से दूर रहने के लिए अपने खाने में करेला, आंवला, दालचीनी, जामुन, ग्रीन टी, सहजन के पत्ते, तुलसी के पत्ते का सेवन करते रहना चाहिए।
8. डायबिटीज में कौन सी सब्जी का सेवन हानिकारक होता है? (Which vegetable is harmful in diabetes?)
डायबिटीज में ऐसी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए जिसमें शुगर या शर्करा कि मात्रा होती है जैसे कि आलू, चुकंदर, कद्दू से परहेज करना चाहिए।
9. डायबिटीज के इलाज में कौन सी दवाइयाँ लेनी चाहिए? (Which medicines should be taken to treat diabetes?)
डायबिटीज में टेस्ट और डॉक्टर की सलाह पर मेटमोर्फिन, सुल्फनीरूलियस, मेगलिटिनॉइड्स, जीएसपी-1 रिसेप्टर एगोनिस्टर नामक दवाइयाँ ले सकते हैं।
10. डायबिटीज की दवाइयाँ लेने का सही समय क्या है? (What is the right time to take diabetes medicines?)
विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज में खाना खाने से लगभग आधे घंटे पहले दवाइयाँ लेना चाहिए।
11. Diabetes Patients सोडियम की कितनी मात्रा का सेवन करें? (What amount of sodium should diabetes patients consume?)
एक दिन में 2,300 मिलीग्राम सोडियम से कम का लक्ष्य रखें। उच्च रक्तचाप होने पर आपको डॉक्टर इससे भी कम लक्ष्य रखने का सुझाव दे सकते हैं।
हालांकि मधुमेह किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि वृद्ध लोग अपनी बढ़ती उम्र के कारण इससे अधिक प्रभावित होते हैं। मधुमेह के बारे में एक आम गलत धारणा यह है कि रोगी को अपने मन पसंदीदा स्वादिष्ट भोजन को छोड़ना पड़ता है लेकिन आपको बता दें कि यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं Diabetes diet chart in Hindi जिसके माध्यम से अब आप अपने मनपसंद स्वादिष्ट भोजन डाइट चार्ट के मुताबिक आसानी से कर सकते हैं और इससे आपके लिए शुगर यानी कि डायबिटीज की बीमारी को भी नियंत्रित करना आसान हो सकता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) :
यहां diabetic patient diet chart in Hindi से संबंधित सभी जानकारियां शैक्षणिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दी गई है। Diabetes patient एक आदर्श भारतीय आहार चार्ट से जुड़े अन्य जानकारी के लिए एक अच्छे ऑनलाइन पोषण सलाहकार से संपर्क कर सकते हैं क्योंकि हम इस जानकारी के लिए किसी भी प्रकार के जिम्मेदारी का दावा नहीं करते हैं।
हम आशा करते हैं कि आपको हमारी पोस्ट diabetes diet chart in Hindi पसंद आई होगी और आप इसे अपने दिनचर्या में जरूर लागू करेंगे। यदि आप चाहते हैं कि ऐसे ही अन्य बीमारियों के डाइट चार्ट के साथ हम फिर से हाजिर हों तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताना न भूलें। यदि आप इस विषय से संबंधित और भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने पोषण सलाहकार अथवा डायटिशियन की मदद जरूर लें।


