1. एसिडिटी क्या है? (What is Acidity?)
एसिडिटी को Acid reflux भी कहा जाता है। यह एक अपच संबंधी समस्या है। आयुर्वेद में इसे हाइपर एसिडिटी (hyper acidity) या अम्लपित्त भी कहा जाता है तथा इसे सामान्य भाषा में पित्त बनना भी कह सकते हैं। इस आर्टिकल के अंतर्गत हमने कुछ महत्वपूर्ण विषयों को बताया है जो निम्नलिखित है -
- एसिडिटी क्या होता है? (What is acidity?)
- एसिडिटी के 15 घरेलू उपाय (15 acidity home remedies in Hindi)
- सौंफ के उपयोग से करें एसिडिटी का उपचार
- ठंडा दुग्ध से करें एसिडिटी का इलाज
- खीरा से करें एसिडिटी का उपचार
- केला से पाएं एसिडिटी से छुटकारा
- अदरक से करें एसिडिटी का उपचार
- तरबूज से करें एसिडिटी का इलाज
- नारियल से दूर करें एसिडिटी
- आंवला से करें एसिडिटी का उपचार
- लौंग से करें एसिडिटी का उपचार
- पानी से भगाएं एसिडिटी
- गुड़ से करें एसिडिटी का उपचार
- जीरा और अजवाइन के प्रयोग से दूर करें एसिडिटी
- हर्बल टी के इस्तेमाल से दूर करें एसिडिटी
- गुलकंद का करें एसिडिटी की समस्या में सेवन
- जायफल और सोंठ से दूर करें एसिडिटी
1. एसिडिटी क्या होता है? (What is acidity?)
एसिडिटी की समस्या लगभग सभी को कभी न कभी हो ही जाती है। अगर आप अत्यधिक तैलीय और मसालेदार भोजन का सेवन करते है तो आपके पेट में पित्त के बढ़ जाने से एसिडिटी की शिकायत हो सकती है और पेट में आपको जलन एवं खट्टी डकारों का भी सामना व्यक्ति को करना पड़ सकता है और आपका पेट बहुत भारी भारी सा लगता है।
![]() |
| acidity home remedies in Hindi |
हमारे पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड पेपसीन उपस्थित होता है जो भोजन के पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाइड्रोक्लोरिक एसिड भोजन को पेट में टुकड़ों में तोड़ता है जिससे पाचन में सहायता मिलती है और यह एसिड बाहरी बैक्टेरिया से आपको रक्षा प्रदान करता है। हमारे पेट की परत इस हाइड्रोक्लोरिक एसिड के लिए अनुकूलित होती है इसलिए यह पेट को नुकसान नहीं पहुँचाती है।
एसिडिटी यदि आपको बार-बार होती है तो यह एक बड़ी समस्या बन सकती है और यह Gastro Oesophaegal Disease (GERD) में भी तब्दील हो सकती है। जिसके लिए तुरंत आपको अपने चिकित्सक से इस बीमारी के लिए उपयुक्त दवाइयों के लिए सलाह मशवरा अवश्य करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें - 10 gharelu upchar for stomach pain in Hindi (पेट दर्द का देशी उपचार, कारण और लक्षण)
2. एसिडिटी के 15 घरेलू उपाय (15 acidity home remedies in Hindi)
आयुर्वेद ने एसिडिटी को खत्म कैसे करें के बहुत सारे घरेलू उपाय बताए गए हैं जिसकी सामग्री सरलता से उपलब्ध भी होती है और जो आपके सरलता से काम आ सकते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि यहां हमने एसिडिटी का आयुर्वेदिक उपचार बताए हैं। यहां हमने एसिडिटी का तुरंत इलाज करने के लिए pet ki gas ka gharelu upchar बताए हैं जो निम्नलिखित है -
1. सौंफ के उपयोग से करें एसिडिटी का उपचार (Uses of Fennel seeds in acidity)
- सौंफ में बहुतायत मात्रा में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं।
- आपके मुंह को फ्रेश करने के साथ-साथ सौंफ एसिडिटी में भी बहुत राहत देती है।
- आप इसे ऐसे ही चबाकर या फिर इसकी चाय बनाकर पी सकते है, यह आपको दोनों तरीकों से बेहद आराम पहुंचाती है।
- वहीं सबसे बेहतर तरीका है कि आप खाना खाने बाद प्रत्येक बार सौंफ खा सकते है जिससे आपको एसिडिटी होने की संभावना ना के बराबर हो जाएगी।
2. ठंडा दूध से करें एसिडिटी का इलाज (Uses of cold milk in acidity)
- दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन ,विटामिन B-2 उपस्थित होता है।
- इनके अलावा इसमें विटामिन A, D और E सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन उपस्थित होती है।
- दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में उपस्थित होता है जिसके कारण यह एसिडिटी से होने वाले जलन को और पेट में उठने वाले दर्द को तुरंत शांत कर देता है।
- इसके लिए प्रतिदिन एक बार ठंडे दूध का सेवन जरूर करें।
3. खीरा से करें एसिडिटी का उपचार (Uses of cucumber in acidity)
- खीरा में विटामिन C, विटामिन K, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज तथा सिलिका जैसे आवश्यक पोषक तत्व उपस्थित होते हैं।
- खीरे में काफी मात्रा में पानी मौजूद होता है जो कि शरीर को डीहाइड्रेट नही होने देता है।
- खीरा शरीर के लिए कई तत्वों की भरपाई करता है और खीरा भी एसिड रिफ्लक्स को कम करने में सहायता करता है जिससे एसिडिटी की समस्या में कमी आती है।
4. केला से पाएं एसिडिटी से छुटकारा (Uses of banana in acidity)
- केला में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम और B-6 उपस्थित होता है।
- यह फल एक प्राकृतिक एंटासिड होता है, जिससे पेट में जलन जैसी समस्या में तुरंत आराम मिलता है।
- जिन लोगों को गर्मियों में एसिडिटी की बहुत दिक्कत होती है वो नियमित तौर पर केला खा सकते है।
- यह एसिडिटी की समस्या को कम कर देगा।
5. अदरक से करें एसिडिटी का उपचार (Uses of ginger in acidity)
- अदरक में कैल्शियम, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम तथा जिंक तत्त्व भरपूर मात्रा में उपस्थित होते हैं।
- यह आपकी इम्यूनिटी शक्ति को भी बढ़ाता हैं।
- कभी भी आपको एसिडिटी महसूस हो तो मुंह में थोड़ा अदरक चबाएं या फिर अदरक वाला गर्म पानी लें।
- अदरक में पेट की एसिडिटी में आराम पहुंचाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो एसिडिटी में राहत पहुंचाती हैं।
6. तरबूज से करें एसिडिटी का इलाज (Uses of watermelon in acidity)
- तरबूज में विटमिन C, विटमिन A, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटमिन B1, B5 और B6 जैसे पोषक तत्व उपस्थित होते है।
- तरबूज में बहुत पानी पाया जाता है जो आपको हाइड्रेट सकता है।
- साथ ही यह आपके ph स्तर को कम कर एसिडिटी जैसी समस्याओं से निजात दिलावाता है।
7. नारियल से दूर करें एसिडिटी (Uses of coconut in acidity)
- नारियल में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन मौजूद होते हैं।
- नारियल पानी को आप अपने शरीर के लिए अमृत जैसा मान सकते हैं।
- नारियल पानी आपके शरीर से सभी toxic निकालने में सहायता करता है।
- नारियल एसिडिटी की समस्या को भी दूर कर राहत दिलाता हैं।
8. आंवला से करें एसिडिटी का उपचार (Uses of gooseberry in acidity)
- आंवले में विटामिन-C पाया जाता है।
- यह इम्यूनिटी शक्ति और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है।
- आंवला पेट के दर्द, गैस और एसिडिटी में राहत पहुंचाता है। आप इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं।
9. लौंग से करें एसिडिटी का उपचार (Uses of clove in acidity)
- लौंग में फाइबर और खनिज पाया जाता है।
- लौंग में विटामिन की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
- हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते है अगर आप खाने के बाद कुछ लौंग चबा लेते हैं तो यह आपको एसिडिटी की समस्या से बहुत हद तक बचा सकती है।
10. पानी से भगाएं एसिडिटी (Uses of water in acidity)
- पानी में सभी प्रकार के तत्व उपस्थित होते हैं जैसे :- पोटैशियम, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, कैल्शियम, आयरन, क्लोरीन, आर्सेनिक तथा लैड।
- पानी में सभी तत्व मौजूद होते हैं इसलिए किसी भी बीमारी या एसिडिटी के लिए पानी सबसे उपयोगी तत्व हैं।
- अधिक से अधिक पानी पीने पर एसिडिटी को तुरंत शांत करने में सहायता मिलती है।
11. गुड़ से करें एसिडिटी का उपचार (Uses of jaggery in acidity)
- गुड़ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और ऊर्जा उपस्थित होती है, जो शरीर को तुरंत शक्ति प्रदान करती है।
- एसिडिटी में आप तुरंत गुड़ का सेवन करें तथा इसके उपरांत एक गिलास पानी पिएं जिससे तुरंत आपको एसिडिटी से राहत मिलेगी।
- गुड़ खाने के बाद पानी पीना जरूरी होता है नहीं तो आपको खांसी हो सकती हैं।
12. जीरा और अजवाइन के प्रयोग से दूर करें एसिडिटी (Uses of Cumin and Celery in acidity)
- जीरा में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, प्रोटीन आदि प्रचुर मात्रा में पाई जाती है।
- एक चम्मच जीरा और अजवाइन तवे पर भून लें।
- अब इसे ठंडा करके आधे मिश्रण में चीनी डालकर खा लें।
- ऐसा करने से एसिडिटी में तुरंत राहत मिलता है।
- आधे बचे हुए मिश्रण को लेकर दोपहर के खाने के बाद सेवन करें।
13. हर्बल टी के इस्तेमाल से दूर करें एसिडिटी (Uses of herbal tea in acidity)
- हर्बल टी में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व एवं एंटी एजिंग गुण उपस्थित होते हैं।
- एसिडिटी की समस्या होने पर अधिक चाय पीने से बचें।
- इसके स्थान पर आप चाहे तो हर्बल टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- एसिडिटी की समस्या में तुरंत राहत दिलाता है।
14. गुलकंद का करें एसिडिटी की समस्या में सेवन (Uses of rose petal jam in acidity)
- गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
- अपने दिनचर्या में प्रतिदिन गुलकंद का सेवन करें।
- गुलकंद हाइपर एसिडिटी को दूर करने में काफी मददगार होता है।
15. जायफल और सोंठ से दूर करें एसिडिटी (Use of nutmeg and ginger powder in acidity)
- जायफल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व और एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं।
- जायफल और सोंठ का मिश्रण तैयार कर लें।
- अब इसके बाद इनके मिश्रण को एक एक चुटकी करके सेवन करें।
- यह एसिडिटी की समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें - पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां home remedies for acidity and gas problem से संबंधित सभी जानकारियां शैक्षणिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दी गई है। gas ka ilaj से जुड़े अन्य जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लें क्योंकि हम इस जानकारी के लिए किसी भी प्रकार के जिम्मेदारी का दावा नहीं करते हैं।
दोस्तों हम आशा करते हैं कि आपको एसिडिटी का परमानेंट इलाज से संबंधित जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। एसिडिटी को जड़ से खत्म करने के उपाय से संबंधित अन्य विषयों की जानकारी के लिए हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आप acidity से संबंधित किसी भी प्रकार के सुझाव देना चाहते हैं तो हमें बिना देर किए कमेंट करके जरूर बताएं, ताकि हम आपके लिए और भी बेहतरीन पोस्ट ला सकें।
इसे भी पढ़ें - पित्ताशय की पथरी का लक्षण, कारण और घरेलू उपाय
