दोस्तों! कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान इससे संक्रमित मरीज अभी तक उभरे नहीं की एक और नया खतरनाक वेरिएंट आ चुका है, जिसका नाम है डेल्टा प्लस वेरिएंट (Delta Plus Variant)। हैरानी वाली बात तो यह है कि डेल्टा वैरिएंट म्यूटेंट होकर डेल्टा प्लस या AY.1 में बदल चुका है।
अब इस वेरिएंट के स्पाइक में K417N म्यूटेशन जुड़ जाने से यह Delta Plus Variant बन गया। यहां हमने जिन विषयों को बताया है उसकी सूची निम्नलिखित है-
- What's the Delta Plus Variant? (डेल्टा वैरिएंट क्या है?)
- What are the meant by delta plus variant? (डेल्टा प्लस संस्करण से क्या मतलब है?)
- How dangerous is the delta variant? (डेल्टा वैरिएंट कितना खतरनाक है?)
- What are the symptoms of delta plus variant? (डेल्टा प्लस वैरिएंट का लक्षण क्या है?)
- What are the variants of covid 19 (कोविड 19 के प्रकार क्या हैं?)
- Where are Delta Plus variant patients found in India?) (डेल्टा प्लस वैरीअंट के मरीज भारत में कहां मिले हैं?)
- How to avoid Delta Plus variant? (डेल्टा प्ल्स वेरिएंट (Delta Plus variant) से कैसे बचें?)
1. What's the Delta Plus Variant? (डेल्टा प्लस वैरिएंट क्या है?)
Delta Plus Variant भारत के साथ-साथ दुनिया भर के कई देशों में फैल रहा है। डेल्टा वेरिएंट कोरोनावायरस से उबरने वाले लोगों में अधिकतर पाया गया है। WHO ने खुद इस वैरिएंट के बारे में चिंताजनक स्थिति व्यक्त किया है।
बता दें कि Delta Plus Variant की शुरुआत भारत में ही हुई और यही से यह म्युटेंट होकर खतरनाक वैरीएंट में परिवर्तित हो चुका है। आने वाली रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने इसे अत्यंत गंभीर वायरस के श्रेणी में रखा है। यह वेरिएंट फेफड़े पर ज्यादा संक्रमणशील है। रिसेप्टर्स ऐसी मजबूती से फेफड़े की कोशिकाओं को चिपका सकता है जिसकी वजह से फेफड़े को बहुत नुकसान पहुंच सकता है।
2. What are the meant by delta plus variant? (डेल्टा प्लस संस्करण से क्या मतलब है?)
डेल्टा प्लस वैरीएंट डेल्टा वैरीएंट का ही एक नया रूप है। यह डेल्टा वैरीएंट के म्यूटेशन से बना है। दक्षिण अफ्रीका में पाई गई बीटा वैरीएंट के म्यूटेशन k41N से भी इसके लक्षण मिलते-जुलते हैं।
3. How dangerous is the delta variant? (डेल्टा वैरिएंट कितना खतरनाक है?)
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वैरीएंट अल्फा वेरिएंट की तुलना में कई फ़ीसदी ज्यादा संक्रमण और खतरनाक है। प्रोफेसर शाहिद जमील का कहना है कि इस वैरीएंट पर इम्यूनिटी और वैक्सीन दोनों ही कम काम करते हैं। डेल्टा प्लस वैरीएंट में डेल्टा वैरीएंट और बीटा वेरिएंट दोनों के लक्षण पाए जा रहे हैं इसीलिए इस पर किसी भी वैक्सीन का असर थोड़ा कम है। हालांकि सरकार और वैज्ञानिकों के अनुसार Covishield और Covaxin डेल्टा वैरीअंट पर असर करते हैं। वर्तमान समय में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने डेल्टा प्लस वैरीएंट को काफी चिंताजनक बताया है। यह वायरस बहुत ही संक्रामक है और किसी को भी गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है इसलिए यह काफी भयानक और खतरनाक है।
इसे भी पढ़ें : Covid से ठीक हुए मरीज़ों को क्यों हो रहा है ब्लैक फंगल इन्फेक्शन कैसे करें ठीक संपूर्ण जानकारी
4. What are the symptoms of delta plus variant? (डेल्टा प्लस वैरिएंट का लक्षण क्या है?)
जैसा कि हमने बताया डेल्टा प्लस वेरिएंट में अल्फा और बीटा दोनों ही वैरीअंट के लक्षण पाए गए हैं। यह वेरिएंट मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल को भी मात दे देता है। डेल्टा प्लस वैरीअंट के लक्षण की बात करें तो इसके लक्षण निम्नलिखित हैं -
- डेल्टा प्लस वैरीएंट से संक्रमित व्यक्ति में सूखी खांसी गले में खराश बहुत अधिक होती है।
- सांस फूलना या सांस लेने में तकलीफ होना या सांस से संबंधित किसी भी समस्या को डेल्टा प्लस वायरस या संक्रमण के लक्षण माने गए हैं।
- सीने में दर्द होना भी डाटा प्लस वैरीअंट के प्रमुख लक्षण है।
- डेल्टा प्लस वैरीएंट से संक्रमित व्यक्ति में दस्त की समस्या देखी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : कौन-सी वैक्सीन Covid-19 से बचने के लिए है सबसे असरदार?
5. What are the variants of covid 19 (कोविड 19 के प्रकार क्या हैं?)
कोविड-19 की मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रकार पाए गए हैं -
- अल्फा वेरिएंट (Alpha Variant or B.1.1.7) - जवेरिया शुरू शुरू में यूनाइटेड किंगडम में गाया गया था 2020 के दिसंबर महीने में यूनाइटेड स्टेट में इस वेरियन को पहली बार डिटेक्ट किया गया था।
- बीटा वेरिएंट ( Beta Variant or B.1.351) - यह वेरिएंट शुरू शुरू में साउथ अफ्रीका में दिसंबर 2020 के महीने में डिटेक्ट किया गया। यूनाइटेड स्टेट्स के जनवरी 2021 के अंत में पहली बार देखा गया।
- गामा वेरिएंट ( Gamma Variant or P.1) - गामा वेरियन पहली बार जनवरी 2021 में यूनाइटेड स्टेट्स में ही पाया गया। ब्राजील से जापान गए एक ट्रैवलर में एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान यह पहली बार आईडेंटिफाई किया गया था।
- इप्सिलोन वेरिएंट ( Epsilon or B.1.427 or B.1.429)- यह वायरस फरवरी 2021 में कैलिफोर्निया के शहर में पहली बार देखा गया था।
- डेल्टा वेरिएंट (Delta variant or B.1.617.2) - डेल्टा वेरिएंट दिसंबर 2020 के महीने में शुरुआती समय में भारत में आईडेंटिफाई किया गया था। मार्च 2021 में यूनाइटेड स्टेट्स में पहली बार इसकी पहचान की गई थी।
ऊपर लिखे गए सभी वेरिएंट्स या प्रकार में सबसे खतरनाक और चिंताजनक डेल्टा वायरस या वैरीएंट ही माना गया है।
6. Where are Delta Plus variant cases found in India? (डेल्टा प्लस वैरीअंट के केसेस भारत में कहां मिले हैं?)
डेल्टा प्लस वैरीअंट भारत में ही सबसे पहले पाया गया था। इसलिए भारत के अलग-अलग शहरों में मरीजों में इसके लक्षण दिखाई दिए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत में Delta Plus variant के लगभग 22 केसेज मिले हैं। इसके लक्षण महाराष्ट्र ,केरल, मध्य प्रदेश जैसे कई शहरों में दिखे थे। इन तीन शहरों में Delta Plus variant के मरीज अधिक पॉजिटिव है।
यह वैरीएंट पहली बार भारत में पाया गया था लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो भारत के अलावा भी 9 देशों में इसे देखा गया है।अमेरिका , पुर्तगाल, स्विजरलैंड, जापान, नेपाल, चीन, पोलैंड, यूनाइटेड किंगडम और रूस जैसे कई देशों में यह फैल चुका है। अब तक दुनिया भर के 80 देशों में Delta Plus variant की जानकारी मिली है।
7. How to avoid Delta Plus variant? (डेल्टा प्ल्स वेरिएंट (Delta Plus variant) से कैसे बचें?)
- स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि यह वेरिएंट कोरोनावायरस के कारण फैला है। इसलिए मास्क पहनना इस वैरीएंट से बचने का सबसे अच्छा और सही तरीका है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि Covaxin और Covishield डेल्टा प्लस वेरिएंट के खिलाफ लड़ने में कारगर साबित हुआ है। यदि किसी व्यक्ति को इन दोनों वैक्सीन में से कोई भी प्राप्त नहीं हुआ है तो इस संक्रमण से बचने के लिए उसे मास्क का प्रयोग हमेशा करना चाहिए।
- डेल्टा वेरिएंट से बचने का सबसे सही तरीका है कि जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाए। जितना हो सके आप घर के अंदर ही रहने की कोशिश करें।
- हमेशा डबल मास्क का ही प्रयोग करना चाहिए।
- हमेशा 6 फीट की सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करके चलना चाहिए।
- घर पर या घर से बाहर जाने पर सैनिटाइजर और हैंडवाश का प्रयोग करते रहना चाहिए।
- अपने आसपास के वातावरण में गंदगी फैलने से रोकने तथा साफ सुथरी जगह पर हमेशा रहे।
- शरीर में इम्यूनिटी की क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक भोजन खाएं।
- प्रतिदिन सूर्य नमस्कार, मुद्रासन ,भुजंगासन इत्यादि व्यायाम करके इस संक्रमण से बच सकते हैं।
दोस्तों! हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Delta Plus Variant symptoms, plus variant in India, Covid Delta Plus Variant से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें और आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां Delta Plus Variant in Hindi से संबंधित सभी जानकारियां शैक्षणिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दी गई है। किसी भी प्रकार से इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में न लें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।

