आज के समय में लोग अपने चेहरे के साथ-साथ बालों पर भी विशेष ध्यान देने लगे हैं और इसके लिए पार्लर जाकर काफी पैसे खर्च कर देते हैं। सुंदर, घने और काले बालों के लिए लोग अलग-अलग तरह के ऑयल, शैंपू, ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जो कई बार बालों के लिए हानिकारक भी होते हैं।
गंजेपन, बाल झड़ना, बाल गिरना, बालों के वृद्धि में रुकावट और डैंड्रफ जैसी समस्याएं आज आम हो गई हैं जिनसे लोग काफी परेशानी होती है।
इन समस्याओं का समाधान अब आप अपने घर में ही कर सकते हैं, वह भी बिना किसी मेडिसिन या ब्यूटी प्रोडक्ट्स के।
तो दोस्तों! यदि आप भी इस तरह के हेयर प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस्तेमाल करें बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के रामबाण उपाय (baalon ko majboot aur chamakdar banane ke Ramban upay) जिससे अच्छे परिणाम पा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे natural home remedies for hair जो बालों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के आसान उपाय हैं।
इसमें हम best gharelu nuskhe for hair के बारे में बताने वाले हैं जिससे आप बालों की देखभाल कर सकेंगे।
1 बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के रामबाण उपाय (baalon ko majboot aur chamakdar banane ke Ramban upay):
बालों को चमकदार बनाने के लिये घरेलू उपाय देखें जाए तो चमकदार और घने बाल हर महिला को पसंद होते हैं।आपके बाल सीधे हो या घुंघराले, छोटे हो या बड़े, फिर भी आप अपने बाल को चमकदार रखना ही पसंद करते हैं।
![]() |
| Beautiful and shiny hair |
आप अपने इस इच्छा को आसान तरीके से पूरे कर सकते हैं। आप अपने बालों का रोज ख्याल रखें, उसकी देखभाल करें। इसका मतलब यह नहीं कि आप बाजार से कोई भी महंगी प्रोडक्ट लाकर उसमें लगाएं। इससे बेहतर आप घरेलू नुस्खे या फिर प्राकृतिक वस्तुओं का इस्तेमाल करके अपने बालों को चमकदार बना सकते हैं। इसमें उपयोग होने वाले सामग्री आपको आपके किचन में ही आसानी से मिल जाएंगे। Gharelu nuskhe for straight hair in Hindi के लिए भी आप इस तरह के नुस्खे को आजमा सकते हैं।
1. दूध का प्रयोग:
• सबसे पहले एक कप दूध ले।
• फिर दूध को बालों में लगाएं।
• हल्के हाथ से बालों में 2 मिनट का मसाज डालें।
• बाल में लगे दूध को 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
• अंत में बाल को कंडीशनर या फिर शैंपू से धो दें।
2. दो चम्मच नारियल के तेल से का उपयोग:
• बालों को चमकदार बनाने के लिए नारियल का तेल भी एक महत्वपूर्ण सामग्री है।
• सबसे पहले अपने बालों को जिस शैंपू से धोते हैं, उससे धो लें और बालों को अच्छे से सुलझा लें।
• दो चम्मच नारियल तेल हथेली पर ले और उसे बालों में अच्छी तरह से लगा ले। खासकर बालों के नीचे के सिरे में तेल को अच्छे से लगा ले।
• बालों में तेल लगाने के कुछ देर के बाद बालों में कंडीशनर लगाएं।
• कंडीशनर लगाने के 5 मिनट के बाद बालों को ठंडे पानी से अच्छे से धो लें।
• उसे अच्छे से सूखने के लिए छोड़ दें।
इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में तीन बार करें, फिर आपको समझ में खुद ही आ जाएगा, कि आपके बाल धीरे धीरे चमकदार बनते जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें...पानी पीना सेहत के लिए कितना जरूरी होता है? लाभ और नुकसान
2. बालों को घने करने का उपाय (ways to thicken hair in Hindi):
आज के समय में हर इंसान को अपने गिरते बालों की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सभी के मन में अपने झड़ते बालों की समस्या को लेकर मन में डर बैठ गया है। डर के मारे सभी लोग मार्केट में आए नए से नए महंगे और केमिकल युक्त ट्रीटमेंट लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। Gharelu nuskhe for hair fall control in Hindi के अंतर्गत यदि आप भी इन समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो हम जो बताने जा रहे हैं, इसका प्रयोग एक बार जरूर करके देखें। Gharelu nuskhe for straight hair in Hindi के लिए भी आप इन उपायों का प्रयोग कर सकते हैं-
Gharelu upay for damage hair (डैमेज बालों के लिये उपाय) की बात करें तो कई महत्वपूर्ण उपायों के द्वारा आप अपने डैमेज बालों कीसमस्या से छुटकारा पा सकते हैं जो निम्नलिखित हैं-कि
![]() |
| Gharelu upay for demage hair |
1. नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाएं।
2. अंडे में दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर सिर में मालिश करें।
3. प्याज को पीसकर उसका दो चम्मच रस निकाल लें और बालों में मालिश करें।
4. आंवला का सेवन करें चाहे वह मुरब्बा बनाकर या फिर कच्चा ही । आंवला हमारे बालों के लिए काफी रामबाण उपाय हैं।
5. एलोवेरा का सेवन करने से भी बालों में जरूरतमंद पोषण मिलते हैं, जिससे बाल घने,लंबे और मुलायम होते हैं।
6. बालों में अरंडी के तेल का इस्तेमाल करें। यह टूटते हुए बालों को बड़े ही तेजी से रोक देता है।
इसे भी पढें...ऑर्गेनिक फूड क्या है? गुणकारी फायदे और नुकसान, पूरी जानकारी
3. बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए घरेलू उपाय (Gharelu nuskhe for hair fall control in Hindi):
डैंड्रफ स्कैल्प से जुड़ी एक विकार है, जिसमें सफेद सफेद मृत कोशिकाएं झड़ने लगती है। इस मृत कोशिकाओं को बालों में साफ देखा जा सकता है। इससे बालों में खुजली हो जाती है, जिससे इंसान असहज महसूस करने लगता है। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें सेबोरहिक डर्मेटाइटिस, त्वचा में खुजली और पापड़ी, फंगल संक्रमण जैसी समस्या भी शामिल है। gharelu nuskhe for soft hair के लिए यह बताए जाने वाले नुस्खे का प्रयोग असरदार साबित हो सकता है।
Dandruff हटाने के उपाय (solutions to remove dandruff in Hindi) निम्नलिखित हैं-
1. नीम के 15 से 20 पत्तियों को लेकर पानी में अच्छी तरह से उबाल लें।
2. अब उन पत्तियों का पेस्ट बना लें।
3. पेस्ट ठंडा होने पर स्केलप पर लगा ले।
4. पेस्ट लगाने के 30 मिनट के बाद बालों को शैंपू और कंडीशनर से धो लें।
5. पेस्ट को नहाने से पहले ही लगाएं।
6. एक चम्मच नींबू का रस और पांच चम्मच नारियल का तेल मिलाकर बालों पर लगाएं।
7. नींबू का रस और नारियल का तेल के मिश्रण को आधे घंटे तक रखकर बाल को हर्बल शैंपू से धो लें।
8. बादाम या जोजोबा में टी ट्री ऑयल मिलाकर सिर पर लगाएं।
9. इसे आप रात में सोने से पहले भी लगा सकते हैं।
10. हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें।
11. इसके अलावा शैंपू में भी टि ट्री ऑयल को मिलाकर लगा सकते हैं।
इसे भी पढें... दांतों और मसूड़ों की समस्या के 12 घरेलू उपाय
4. सफेद बालों को काला करने के लिए घरेलू उपाय (Home remedies to darken white hair in Hindi):
![]() |
| White hair problem for man and woman |
Gharelu upay for black hair के लिए कई आसान नुस्खे है जिसका प्रयोग आप घर पर ही कर सकते हैं। Gharelu upay for black hair के अंतर्गत निम्नलिखित नुस्खे और घरेलू उपाय आते हैं-
1. अदरक को कद्दूकस करके शहद में मिला लें।
2. सफेद बालों को रोकने के लिए 1/2 कप नारियल का तेल या जैतून के तेल को गर्म करके लगाएं।
3. बालों को काला करने के लिए दही भी बहुत ही कारगर उपाय है।
4. इसके अलावा लौकी को सुखाकर नारियल के तेल में मिलाकर लगाएं।
5. बालों को काला करने के लिए आंवला और गुड़हल का फूल बहुत ही फायदेमंद रहा है।
6. मेहंदी और मेथी के दाने का पेस्ट बना लें । इसके बाद कुछ मात्रा में बटर मिल्क और नारियल का तेल का मिश्रण भी लगा ले।
7. बाल को काला करने के लिए नियमित रूप से लगातार तेल लगाना बहुत ही आवश्यक होता है। नारियल और बादाम के तेल को मिलाकर को लगाने से काफी फायदे होते है।
8. बालों को काला करने के लिए सरसों का तेल का भी उपयोग कर सकते हैं।
9. दही और काली मिर्च का सेवन करना तो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता ही है, परंत दही और काली मिर्च का पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से बाल जड़ से काले और सॉफ्ट होते हैं।
10. घी से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें, जिससे ब्लड सरकुलेशन सही बना रहता है। यह Gharelu nuskhe for hair growth में काफी मदद करता है।
इसे भी पढें...औषधीय गुणों से भरपुर 6 फल जो दे कई बीमारियों से छुटकारा
5. बालों को सिल्की बनाने के उपाय (Tips to make hair silky in Hindi):
![]() |
| Silky hair tips |
कई लोग बालों की सुंदरता बनाए रखने के लिए बालों को सिल्की करना पसंद करते हैं। यहां हम Gharelu upay for silky hair के बारे में बताने वाले हैं जो वाकई में आपके लिए फायदेमंद होगा। For silky hair आप कई बेहतरीन घरेलू उपाय अपना सकते हैं जो निम्नलिखित हैं-
1. मेथी के दाने को रात भर भिगोने के लिए छोड़ दें और सुबह उठकर उसका पेस्ट बनाकर बालों में लगा ले और फिर उसे ठंडे पानी से धो लें।
2. नारियल के दूध से भी बालों में अच्छी पोषण मिलती है। हफ्ते में एक बार आप इसका इस्तेमाल जरूर करें।
3. आलू के रस में विटामिन ए, बी और सी मिलते हैं। इसके रस को आधे घंटे के लिए अपने बालों में लगा ले और फिर उसे धो ले।
4. जैतून के तेल का इस्तेमाल जरूर करें। इसे हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करें।
5. नारियल और शीशम के तेल में गुड़हल के फूल का पेस्ट बनाकर लगाएं और 15 मिनट में उसे धो ले।
6.. मेहंदी में अंडा और चाय की पत्ती को पानी में मिलाकर रात भर काली कढ़ाई में छोड़ दें और सुबह उठकर सिर पर लगाएं।
7.. पकी हुई नाशपाती में जैतून का तेल और केले को मिलाकर बालों में लगाएं।
8. बालों को मुलायम करने के लिए सीका और काई को रात भर भिगोए और सुबह उठकर बालों में लगाएं।
9. रीठा और आंवला का पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं इससे बालों में काफी पोषण मिलता है।
दोस्तों! हम आशा करते हैं कि आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होगी और यहां बताए गए best gharelu nuskhe for hair यदि आप अपने बालों के लिए अपना आते हैं तो आपको hairstyle के लिए पार्लर जाने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह बताए गए घरेलू नुस्खे आपको beautiful and thick hair के अलावा hair growth प्रदान करती है और आपके बालों को नए लुक भी देती है।



