Sukhi khansi ya Dry Cough kya hai?
मौसम के बदलाव के कारण अक्सर खांसी की समस्या उत्पन्न होती है। लेकिन कई बार बुखार के साथ खांसी होने लगती है, जिसे सूखी खांसी कहा जाता है।
दोस्तों इस आर्टिकल के अंतर्गत हम आपको सुखी खांसी क्या है? Sukhi khansi के लक्षण कारण और सुखी खांसी के घरेलू उपाय के बारे में बताने वाले हैं। इसके अतिरिक्त आप यहां सुखी खांसी के लिए दवा और चिकित्सक सलाह की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। Gharelu upchar for Sukhi khansi In Hindi के अंतर्गत आने वाले विषय सूची कुछ इस तरह से हैं -
1. सुखी खांसी क्या है? (Sukhi khansi kya hai full information in Hindi)
2. सुखी खांसी के लक्षण (Symptoms of Sukhi khansi in Hindi)
3. सुखी खांसी के कारण (Causes of Sukhi khansi in Hindi)
4. सुखी खांसी के प्रभाव (Sukhi khansi effects in Hindi)
5. सुखी खांसी से बचाव के लिए घरेलू उपाय (Home remedies to prevent Sukhi khansi in Hindi)
6. सुखी खांसी के लिए एलोपैथिक दवा (Sukhi khansi allopathic medicine name)
7. सुखी खांसी के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा (Sukhi khansi homeopathic medicine)
8. सुखी खांसी के लिए चिकित्सकीय सलाह (Medical advice and doctor treatment for Sukhi khansi)
1. सुखी खांसी क्या है? (Sukhi khansi kya hai full information in Hindi)
Sukhi khansi kya hai के अंतर्गत हम आपको सुखी खांसी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाने वाले हैं। सूखी खांसी में खांसी के साथ साथ व्यक्ति को बुखार भी आ जाता है। दरअसल हमारे सांस की नली में कई तरह के बारीक रेशे होते हैं। फेफड़े पर यह बलगम आ जाने से खांसी के साथ-साथ कफ की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
खांसी होना आज के समय में बहुत ही आम बात है। खांसी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को हो सकती है। मौसम में जरा सा भी बदलाव हो या फिर अन्य किसी भी कारणों से लोगों को खांसी हो सकती है। खांसी होने पर गले में खराश और दर्द भी होने लगता है।
यह देखा जाता है कि जब भी किसी व्यक्ति को खांसी होती है तो वह तुरंत दुकान से जाकर खांसी की दवा खरीद कर खा लेता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि खांसी का इलाज घर पर ही हो सकता है तथा घर पर ही खांसी का इलाज असरदार और घरेलू नुस्खों से आप कर सकते हैं।
खांसी का इलाज तुरंत ही करना चाहिए क्योंकि खांसी होने पर शरीर के वायु मार्ग से धूल, धुएं या बलगम आदि बाहर आने लगते हैं। यदि जल्दी खांसी का उपचार न किया जाए तो लगातार खांसी से सीने में दर्द उत्पन्न हो जाती है जो कि शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होती है। तो चलिए जानते हैं कि खांसी क्या है और यह कितने प्रकार के होते हैं?
आयुर्वेद के अनुसार खांसी वात, पित्त, कफ आदि असंतुलन के कारण होती है। अस्वस्थ भोजन एवं जीवन शैली के कारण शरीर में वात एवं कफ दोष होने लगते हैं। इससे खांसी होने लगती है। खांसी मुख्ययतया कफ दोष के कारण होती है।
इसे भी पढ़ें- बवासीर का कारण, लक्षण और 10 रामबाण घरेलू उपाय
खांसी के प्रकार (Cough types in Hindi)
- सूखी खांसी ( Dry Cough)
- बलगम युक्त खांसी ( Wet Cough)
इन दो के अलावा भी खांसी अन्य प्रकार की होती है जैसे :
• तेज खांसी ( Acute Cough) :
तेज खांसी थोड़े समय के लिए ही होती है। तेज खांसी ज्यादातर ऊपरी श्वास नली के संक्रमण के कारण होती है या फिर फ्लू के कारण होती है।
• पुरानी खांसी ( Chronic Cough) :
पुरानी खांसी लगभग 6-8 सप्ताह तक रह सकती है। यह Allergic rhinitis, T. B. या Lung Cancer और Lung infection के कारण होती है।
2. सुखी खांसी के लक्षण (Symptoms of Sukhi khansi in Hindi)
सुखी खांसी के लक्षणों के आधार पर इसके घरेलू उपाय आसानी से किए जा सकते हैं लेकिन इसके पहले यह आवश्यक है कि सुखी खांसी के लक्षणों का पता लगाया जाए। सुखी खांसी के प्रमुख लक्षणों (Symptoms of Sukhi khansi) को कई रुप से देखा जा सकता है। खांसी किसी संक्रमण के कारण होती है। इसके निम्नलिखित लक्षण हो सकते हैं :
- नाक से पानी आना
- बलगम निकलना
- साइनस में दर्द होना
- शरीर में दर्द होना
- ठंड लगना
- बुखार होना
- उल्टी की इच्छा होना।
3. सुखी खांसी होने के कारण (Causes of Sukhi khansi in Hindi)
सुखी खांसी के कई कारण हो सकते हैं। सुखी खांसी के कारणों के आधार पर ही चिकित्सक सुखी खांसी के लिए उपयुक्त दवाइयों के सेवन की सलाह देते हैं। यहां हम आपको सुखी खांसी के कारणों से अवगत कराने वाले हैं। सुखी खांसी के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं -
- फेफड़े का कैंसर होने पर सूखी खांसी हो सकती है।
- सूखी खांसी नाक और गले में बाहरी पदार्थ के कारण एलर्जी से होने लगती है।
- प्रदूषण युक्त वातावरण में धूल या मिट्टी के कारण सूखी खांसी हो सकती है।
- टीवी या दमा जैसी बीमारियां होने पर सूखी खांसी होने की संभावना होती है।
4. सुखी खांसी के प्रभाव (Sukhi khansi effects in Hindi)
सुखी खांसी के कारण कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है। यहां हम सुखी खांसी से होने वाले प्रभाव (Sukhi khansi effects) के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी जानकारी होना बेहद आवश्यक है। सूखी खांसी का उपचार जल्दी ही करना चाहिए क्योंकि इससे हमारे शरीर को बहुत ही नुकसान पहुंचता है। सुखी खांसी से होने वाले प्रभाव निम्नलिखित हैं -
- सूखी खांसी से गले में सूजन आ सकती है।
- सूखी खांसी से गला बैठ जाता है।
- सूखी खांसी से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट मे जलन हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- पित्ताशय की पथरी का लक्षण, कारण और घरेलू उपाय
5. सुखी खांसी से बचाव के लिए घरेलू उपाय (Gharelu Upchar for Sukhi khansi in Hindi)
यहां आपने सुखी खांसी के लक्षण एवं कारणों के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल की लेकिन हम आपको सुखी खांसी के घरेलू उपाय से अवगत करवाने वाले हैं, इसके अंतर्गत आप सुखी खांसी से बचाव करने में सक्षम हो सकते हैं। Sukhi khansi ke gharelu upay निम्नलिखित हैं -
1. तुलसी से दूर करें सूखी खांसी की समस्या
![]() |
| Use of Tulsi for sukhi khansi |
- तुलसी की पत्तियों में आयरन, कैल्शियम, जिंक प्रचुर मात्रा में उपस्थित होता है।
- गर्म पानी में काली मिर्च, लौंग, अदरक आदि के साथ तुलसी को मिलाकर काढ़ा बनाएं।
- दिन में दो बार इसका सेवन करने से सूखी खांसी से आराम मिलता है।
2. शहद से करें सुखी खांसी का इलाज
![]() |
| Use of honey for sukhi khansi |
- शहद में इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं।
- शहद के साथ तुलसी और अदरक मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट का सेवन करने से सुखी खांसी अथवा गले के खराश से छुटकारा मिलता है।
3. हल्दी से पाएं सूखी खांसी से छुटकारा
![]() |
| Use of turmeric for sukhi khasi |
- हल्दी में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं।
- एक चम्मच हल्दी और पानी को उबालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें शहद मिलाएं।
- पूरे दिन में दो बार इसका सेवन करने से जल्द ही गले के खराश से छुटकारा मिलता है।
4. अदरक से दूर करें सुखी खांसी की समस्या
![]() |
| Use of Ginger for sukhi khasi |
- अदरक में विटामिन सी, फास्फोरस एवं कैल्शियम की प्रचुर मात्रा उपस्थित होती है।
- खांसी की समस्या को दूर करने के लिए अदरक और पानी को साथ में उबालें। इसके बाद इसमें दो चम्मच नमक शहद मिलाएं।
- शहद मिले हुए इस पानी का सेवन करने से सुखी खांसी की समस्या दूर हो जाती है।
5. नमक और पानी से दूर करें सुखी खांसी
![]() |
| Use of salt for sukhi khansi |
- नमक में आयोडीन, जिंक, मैग्नीज, कॉपर के साथ-साथ सेलेनियम मौजूद होता है।
- एक गिलास गर्म पानी के साथ नमक मिलाएं। इसके बाद इससे दो से तीन बार दिन भर में गरारा करें।
- गरम पानी और नमक से गरारा करने पर सुखी खांसी की समस्या तुरंत खत्म हो जाती है।
6. प्याज से करें सुखी खांसी का इलाज
![]() |
| Use of onion for sukhi khansi |
- प्याज में फॉलेट, पोटेशियम और मैग्नीशियम के साथ-साथ विटामिन सी मौजूद होता है।
- सूखी खांसी को दूर करने के लिए आधा चम्मच प्याज का रस लें। इसके बाद एक चम्मच शहद मिलाएं और इसका सेवन करें।
- प्याज के रस और शहद का सेवन सूखी खांसी की समस्या को चुटकियों में दूर कर देता है।
7. मुलेठी के चूर्ण का इस्तेमाल कर दूर करें सुखी खांसी
![]() |
| Mulethi for sukhi khasi |
- मुलेठी के चूर्ण में श्वसन तंत्र की समस्या को दूर करने की क्षमता होती है। यह म्यूकस को ढीला कर देता है, जिससे गले की समस्या दूर हो जाती है।
- इसके लिए 2 बड़े चम्मच मुलेठी के चूर्ण लें। इसे दो-तीन गिलास पानी में डालकर उबालें। इसके बाद इससे भाप लें।
- गर्म पानी के साथ मुलेठी के चूर्ण का भाप लेने से गले की समस्या खत्म हो जाती है।
8. गिलोय की मदद से दूर करें पुरानी खांसी
![]() |
| Use of giloy for sukhi khansi |
- गिलोय में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
- गिलोय के रस का सेवन सुबह शाम दिन भर में 2 बार खाली पेट करें।
- गिलोय के इस घरेलू उपचार का उपयोग कर पुरानी से पुरानी खांसी को दूर कर सकते हैं।
9. अनार के छिलके से करें सूखी खांसी का इलाज
![]() |
| Use of draw pomegranate for sukhi khansi |
- अनार में फाइबर, ओमेगा-6, फैटी एसिड और आयरन के गुण मौजूद होते हैं।
- अनार के छिलके को सुखाएं। अब इसके एक एक टुकड़े को मुंह में रखकर चूसें। आप चाहे तो अनार के रस को हल्का गर्म करके भी पी सकते हैं।
- अनार के छिलके और अनार के रस दोनों सूखी खांसी को दूर करने के लिए बेहद कारगर सिद्ध होते हैं।
10. सरसों से दूर करें सूखी खांसी की समस्या
![]() |
| Use of mustard seeds for sukhi khansi |
- सरसों के बीज में सल्फर पाया जाता है, जिससे सूखी खांसी की समस्या दूर हो जाती है।
- एक ग्लास पानी में एक चम्मच सरसों के बीज को डालें। इसके बाद इसे उबाल लें। खांसी की समस्या होने पर इसका सेवन करें।
- सरसों के बीज का यह उपयोग आसानी से सूखी खांसी की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
6. सुखी खांसी के लिए एलोपैथिक दवा (Sukhi khansi allopathic medicine name)
सुखी खांसी के लिए कई दवाएं आज उपलब्ध हो चुकी हैं। इसके अंतर्गत एलोपैथिक और होम्योपैथिक दवाओं को सम्मिलित किया गया है, जो सुखी खांसी के लिए बेहद आवश्यक और लाभकारी मानी जाती है। यदि हम बात करें सुखी खांसी के लिए एलोपैथिक दवा (allopathic medicine for Sukhi khansi) निम्नलिखित हैं -
- Sudafed ( pseudoephedrine)
- Mucinex (guaifenesin)
7. सुखी खांसी के लिए आयुर्वेदिक दवा (Sukhi khansi homeopathic medicine)
जैसा कि हमने बताया सुखी खांसी के लिए कुछ आयुर्वेदिक दवाओं को भी महत्व दिया गया है। सुखी खांसी के लिए आयुर्वेदिक दवाई (homeopathic medicine for Sukhi khansi) निम्नलिखित हैं -
- महालक्ष्मी विलास रस की एक-एक गोली।
- तालीसदी चूर्ण या कठ फलादि चूर्ण का सेवन।
- गिलोय व कालीमिर्च का सेवन।
8. सुखी खांसी के लिए चिकित्सकीय सलाह (Medical treatment and doctor advice for sukhi khansi)
यहां बताए गए घरेलू उपाय के माध्यम से आप सुखी खांसी को दूर कर सकते हैं लेकिन अधिक समस्या होने पर यह आवश्यक है कि चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि सुखी खांसी बिना किसी उपचार की आवश्यकता के अपने आप ठीक हो जाता है। सुखी खांसी के लिए दिए जाने वाले चिकित्सकीय सलाह को इस तरह से देखा जा सकता है तथा इससे सुखी खांसी के समस्याओं से जल्द ही निजात पा सकते हैं। इसके लिए चिकित्सक निम्नलिखित सलाह देते हैं -
यदि घरेलू उपचार से भी खांसी ठीक ना हो तो हमें तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके लिए आप किसी भी नजदीकी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर जो दवाइयां दे उसे समय से खाएं और गुनगुने पानी का सेवन करें। डॉक्टर का कहना है कि यदि 1 माह से अधिक खांसी हो और वह घरेलू उपचार से भी ठीक ना हो तो तत्काल ही किसी अस्पताल में डॉक्टर को दिखा लें।
इसे भी पढ़ें- कौन-सी वैक्सीन Covid-19 के लिए है सबसे असरदार?
इसे भी पढ़ें- Covid से ठीक हुए मरीज़ों को क्यों हो रहा है ब्लैक फंगल इन्फेक्शन कैसे करें ठीक संपूर्ण जानकारी
दोस्तों हम आशा करते हैं कि हमारी पोस्ट Sukhi khansi ke gharelu upay in Hindi के अंतर्गत दी जाने वाली संपूर्ण जानकारी आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। यहां हमने Sukhi khansi kya hai in Hindi, Symptoms of Sukhi khansi, Causes of Sukhi khansi, Sukhi khansi effects in Hindi, Home remedies to prevent Sukhi khansi के बारे में बताया है। Sukhi khansi allopathic and homoeopathic medicine name के साथ-साथ हमने यहां Sukhi khansi ke gharelu upay एवं Medical advice and doctor treatment for sukhi khansi से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध करवाई है।
अस्वीकरण (Disclaimer): यहां Gharelu upchar for Sukhi khansi In Hindi से संबंधित सभी जानकारियां यहां शैक्षणिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दी गई है। Sukhi khansi संबंधित अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लें क्योंकि हम इस जानकारी के लिए किसी भी प्रकार के जिम्मेदारी का दावा नहीं करते हैं। यह केवल पाठको को जानकारी देने के लिए है जो हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताया गया है।













