दोस्तों! वैसे तो हमारे शरीर के सभी अंगों का विशेष महत्व है लेकिन आंखों की खूबसूरती और इसकी चंचलता लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करती है। वहीं आधुनिकता के इस दौर में कई प्रकार की ऐसी चीजें हैं, जो हमारी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आंखों से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियों जैसे आंखों के लिए पौष्टिक आहार से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय तक का संपूर्ण वर्णन किया है। यदि आप भी अपनी आंखों को आकर्षित बनाना चाहते हैं एवं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय के बारे में जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए उपयुक्त होगा। आइए जानते हैं आंखों से संबंधित कुछ विशेष जानकारियां...
![]() |
| Tips for increasing eyesight |
आंखों की रोशनी कम होने के कारण (The main reasons for low eyesight):
आंखों में रोशनी कम होना आजकल एक आम समस्या है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताएंगे जिसे जानकर आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं। लेकिन इसके पहले हम आपको यह बता दें कि आंखों की रोशनी कम होने के कई महत्वपूर्ण कारण होते हैं। इस कारण आंखों की देखभाल बेहद जरूरी है और कई प्रकार के सावधानियां बरतनी चाहिए। आंखों की रोशनी कम होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-
1. पढ़ते समय रोशनी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तेज रोशनी वाले लैंप के सहारे पढ़ने पर आंखों पर ज्यादा जोर पड़ता है। इसके अलावा बहुत धीमी रोशनी में लिखने या पढ़ने से भी आपकी आंखों पर दबाव पड़ता है।
2. तेज धूल एवं सूर्य की कड़कती धूप से आंख खराब होने का डर रहता है क्योंकि सूर्य की पराबैंगनी किरणें काफी खतरनाक होती है।
3. बहुत देर तक लगातार पढ़ने या कम्प्यूटर पर काम करने के कारण आँखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एक निश्चित समय अंतराल पर कंप्यूटर बंद ना करने पर आंखों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय (Home remedies to increase eyesight):
आजकल की पीढ़ी में आंखों में रोशनी के कम होने की संभावना काफी अधिक होती है लेकिन यदि कुछ घरेलू उपाय अपनाएं जाए तो आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है।
• शहद:
शहद हमारी आंखों के लिए काफी लाभदायक होता है। यदि आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो सुबह-सुबह आप को शहद के साथ ताजे आंवले का रस पीना होगा। यह आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।• बादाम और किशमिश:
बादाम एवं किशमिश कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने में मदद करती है। आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी यह काफी फायदेमंद होता है। 6–7 बादाम, 15 किशमिश और दो अंजीर लेकर रात भर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इन्हें खाली पेट खाएं। बता दें कि भीगे हुए बादाम और किशमिश में अच्छी मात्रा में फाइबर और कई सारे विटामिंस होते हैं, जो हमारे आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं।• फिटकरी और गुलाब जल:
फिटकरी और गुलाब जल का मिश्रण भी आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद होता है। यदि हम बात करें फिटकरी और गुलाब जल के मिश्रण की तो आपको सोने से पहले फिटकरी को लेना है और उसमें गुलाब जल डाल देना है। गुलाब जल के साथ फिटकरी जब अच्छे से मिक्स हो जाए तब फिटकरी को लेकर अपने आंखों पर सोने से पहले तीन चार बूंद डाल लें। इसके बाद उन्हें रख दें और सो जाएं। इससे आपकी आंखों को काफी फायदे होंगे।• सरसों का तेल:
सरसों के तेल की मालिश हमारे शरीर को आराम हो जाती है लेकिन यदि आंखों के रोशनी बढ़ाने की बात करें तो भी सरसों का तेल बेहद लाभकारी होता है। सरसों तेल को सोने से पहले आपको अपने पैरों पर लगाना है और फिर सुबह उठने के बाद तुरंत ही आपको मॉर्निंग वॉक पर निकल जाना है और नंगे पैर आप को घास ऊपर चलना है। इससे आपकी आप काफी आरामदायक महसूस करेंगे और आपकी आंखों की रोशनी बढ़ जाएगी।• चश्मे का प्रयोग:
अगर आपको कड़कती धूप और धूल से अपने आंखों को बचाना है तो आप दिन में एक चश्मा पहन सकते हैं, जो आपकी आंखों में धूल जाने से रोकता है।• हथेली की सिकाई:
आंखों की रोशनी बढ़ाने में हथेली की सिकाई भी काफी आवश्यक होती है। जब आप सुबह सुबह उठते हैं तो अपने दोनों हथेलियों को जोर से रगड़ें। कुछ देर के बाद आपकी हथेलियां गर्म हो जाएगी, जिसके बाद आपको अपने दोनों हथेलियों को अपने दोनों आंखों पर बंद करने के बाद रखना है। यह आपको रोज ही करना पड़ेगा, जिससे यह आपकी आंखों को फायदे देगा।• ठंडे पानी का उपयोग:
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एवं आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी यह बेहद जरूरी है कि आप अपनी आंखों को दिन में दो बार ठंडे पानी से धोएं।इसे भी पढ़ें: बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के रामबाण उपाय
आंखों के लिए पौष्टिक आहार (Nutritious food for eyes):
हमारे शरीर में महत्वपूर्ण अंगों में आंखों का काफी महत्व होता है। इस कारण यह आवश्यक है कि आंखों की सही देखभाल की जा सके। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कई प्रकार के पौष्टिक आहार का प्रयोग किया जाता है जो आंखों के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। आइए जानते हैं आंखों के लिए पौष्टिक आहार कौन-कौन से हैं, जो आंखों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
• आयरन से भरपूर सब्जियां:
पत्तेदार सब्जियों में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो आंखों के लिए पौष्टिक आहार के रूप में जाने जाते हैं। ऐसी सब्जियों में आयरन की मात्रा होने से आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक होता है। पत्तेदार सब्जियों में पालक का विशेष महत्व है।• गाजर:
अगर आप गाजर के रस या फिर गाजर को सलाद के रूप में खाएं तो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यह काफी फायदेमंद होगा। सलाद के अलावा आप गाजर और आंवला का जूस भी पी सकते हैं। इससे भी आपकी आंखों को कई फायदे होते हैं।इसे भी पढ़ें: औषधीय गुणों से भरपुर 6 फल जो दे कई बीमारियों से छुटकारा
• अंडा:
अंडा आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण होता है। समयानुसार अंडे का सेवन करने से आंखों से संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है।• मछली:
आंखों की रोशनी के लिए मछली का सेवन काफी फायदेमंद होता है। सालमोन मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड उपस्थित होते हैं, जिससे आंखों में पाए जाने वाली छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं मजबूत होती है और आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।• बादाम:
बादाम को भिगोकर खाने से आंखों को विभिन्न प्रकार के बीमारियों से बचाता है एवं आंखों में रोशनी बढ़ाने में सहायक होता है।• अखरोट:
अखरोट का सेवन करने से आंखों को काफी लाभ पहुंचता है। इसका कारण यह है कि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। आंखों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए भी अखरोट का सेवन किया जाता है।आंखों का धुंधलापन कैसे दूर करें? (How to get rid of eye blur?):
आंखों के धुंधलापन के कारण चिकित्सा सलाह दी जाती है जिसके बाद व्यक्ति को दवाइयों का सेवन करने के साथ-साथ चश्मे का भी प्रयोग करना पड़ता है लेकिन आंखों के धुंधलेपन को दूर करने के घरेलू उपाय भी मौजूद है। आंखों के धुंधलापन को दूर करने के लिए यह आवश्यक है कि आप अपने आंखों का सही तरीके से देखभाल करें। इसके लिए आप निम्नलिखित उपाय अपना सकते हैं-• चिकित्सक की सलाह के अनुसार आंखों की नियमित जांच करवाएं।
• धूप में बाहर निकलते समय आंखों पर चश्मा लगाएं, ताकि आंखों से संबंधित समस्याओं से बचा जा सके।
• संक्रमण से बचने के उद्देश्य से चश्मा अथवा लेंस लगाते अथवा उसे निकालते समय हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
• ओमेगा 3 फैटी एसिड एवं एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन पौष्टिक भोजन के अंतर्गत आता है। अतः ऐसे भोजन का सेवन अवश्य करें।
• तंबाकू एवं धूम्रपान करने से आंखों में धुंधलापन की समस्या उत्पन्न होती है। अतः धूम्रपान संबंधी आदतों से परहेज करें।
• पर्याप्त नींद सेहत के साथ-साथ आंखों के लिए भी उपयोगी होती है। अतः आंखों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त नींद लें।
• टीवी, मोबाइल अथवा कंप्यूटर के सामने अधिक समय तक न बैठे बल्कि 20 मिनट अथवा आधा घंटे के समय अंतराल पर ठंडे पानी से आंखों को धोएं।
इसे भी पढ़ें: ऑर्गेनिक फूड क्या है? गुणकारी फायदे और नुकसान, पूरी जानकारी
आंखों के लिए कौन सा विटामिन चाहिए? (Which vitamin is needed for the eyes?):
आंखों के लिए उपयुक्त विटामिन आंखों की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक होता है। इसके लिए संतुलित आहार के साथ-साथ विटामिन एवं आयरन युक्त भोजन काफी फायदेमंद है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन निम्नलिखित है-• विटामिन ए (vitamin A)
आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए विटामिन ए बेहद जरूरी होता है। गाजर के अलावा पालक जैसे पत्तेदार सब्जियों जैसे पत्ता गोभी, ब्रोकली, फूल गोभी आदि में भी विटामिन ए की मात्रा उपलब्ध हो जाती है।• विटामिन ई (vitamin E)
ड्राई फ्रूट्स और नट्स में विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। फलियों एवं बीज में भी विटामिन ई की मात्रा पाई जाती है। सूरजमुखी के बीज इसके सबसे अच्छे उदाहरण हैं।• विटामिन सी (vitamin C)
अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त आहार का सेवन करना मुख्य रूप से आंखों के लिए बेहद आवश्यक होता है। विभिन्न प्रकार की फलों जैसे गाजर, केला, मौसमी एवं संतरा में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। यह आखों के लिए काफी लाभकारी होता है एवं रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है।इसे भी पढ़ें- दांतों और मसूड़ों की समस्या के 12 घरेलू उपाय
हम आशा करते हैं कि आपको हमारी आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां पसंद आई होंगी। यदि आप यह बताए गए आंखों के लिए घरेलू उपाय अपनाते हैं, तो आप अपनी आंखों की रोशनी आसानी से बढ़ा सकते हैं लेकिन इस बात का विशेष ख्याल रखें कि आंखों से संबंधित समस्या बढ़ने पर चिकित्सक से अवश्य सलाह लें अन्यथा गलत परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- त्वचा की चमक के लिए सबसे बेहतरीन स्वस्थ आहार हिंदी में




