Typhoid kya hai?
दूषित भोज्य पदार्थों अथवा पेयजल के सेवन से उत्पन्न जीवाणुओं के कारण होने वाले बुखार को टाइफाइड कहा जाता है।
![]() |
| Typhoid ke gharelu upchar |
दोस्तों इस आर्टिकल के अंतर्गत हम आपको Typhoid क्या है? Typhoid के लक्षण, कारण और Typhoid ke gharelu upchar के बारे में बताने वाले हैं। इसके अतिरिक्त आप यहां Typhoid के लिए दवा और चिकित्सक सलाह की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। Gharelu upchar for Typhoid In Hindi के अंतर्गत आने वाले विषय सूची कुछ इस तरह से हैं -
- Typhoid क्या है? Typhoid kya hai full information in Hindi)
- Typhoid के लक्षण (Symptoms of Typhoid in Hindi)
- Typhoid के कारण (Causes of Typhoid in Hindi)
- Typhoid के प्रभाव (Typhoid effects in Hindi)
- Typhoid से बचाव के लिए घरेलू उपाय (Home remedies to prevent Typhoid in Hindi)
- ओआरएस (ORS) से दूर करें टाइफाइड
- एप्पल साइडर सिरका (सेब का रस) लें टाइफाइड के इलाज में
- अनार से दूर करें टाइफाइड की समस्या
- त्रिफला चूर्ण से टाइफाइड को रखे कोसों दूर
- लौंग होता है टाइफाइड में बेहद असरदार
- लहसुन से करें टाइफाइड का इलाज
- तुलसी से पाएं टाइफाइड से छुटकारा
- कच्चे आम से दूर करें टाइफाइड की समस्या
- शहद से करें टाइफाइड का इलाज
- मुनक्का टाइफाइड को दूर करने में सहायक
- Typhoid के लिए एलोपैथिक दवा (Typhoid allopathic medicine name)
- Typhoid के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा (Typhoid homeopathic medicine)
- Typhoid के लिए चिकित्सकीय सलाह (Medical advice and doctor treatment for Typhoid)
- टाइफाइड से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न (Some of the most frequently asked questions (FAQs) related to typhoid)
1. टाइफाइड क्या है? (Typhoid kya hai full information in Hindi)
Typhoid kya hai के अंतर्गत हम आपको टाइफाइड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाने वाले हैं। टाइफाइड मुख्य रूप से संक्रमण से होने वाली बीमारी है।
टाइफाइड बुखार एक जीवाणु से संक्रमित रोग है जो दूषित पानी या भोजन के कारण होता है। यह हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करता है और फिर रक्तप्रवाह के साथ फैलता है। इसे "आंतों का बुखार" भी कहा जाता है क्योंकि यह मुख्य रूप से हमारे आंतों को प्रभावित करता है।
इसे भी पढ़ें- कोविड-19 में इम्युनिटी बढ़ाने का देशी तरीका
2. टाइफाइड के लक्षण (Symptoms of Typhoid in Hindi)
टाइफाइड के लक्षणों के आधार पर इसके घरेलू उपाय आसानी से किए जा सकते हैं लेकिन इसके पहले यह आवश्यक है कि टाइफाइड के लक्षणों का पता लगाया जाए। टाइफाइड के प्रमुख लक्षणों (Symptoms of Typhoid) को निम्नलिखित रुप से देखा जा सकता है -
- बुखार और ठंड लगना
- सिर दर्द
- दस्त के साथ पेट दर्द
- उल्टी
- दुर्बलता
- भूख में कमी
- बढ़े हुए जिगर
- त्वचा के चकत्ते
- नाक में परेशानी
3. टाइफाइड होने के कारण (Causes of Typhoid in Hindi)
टाइफाइड के कई कारण हो सकते हैं। टाइफाइड के कारणों के आधार पर ही चिकित्सक टाइफाइड के लिए उपयुक्त दवाइयों के सेवन की सलाह देते हैं। यहां हम आपको टाइफाइड के कारणों से अवगत कराने वाले हैं। टाइफाइड के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं -
- बैक्टीरिया से संक्रमित शौचालय का उपयोग करना
- दूषित जल स्रोत से आने वाले जल का सेवन करना
- अपने प्रतिदिन के भोजन में कच्ची सब्जियों को शामिल करना
- टाइफाइड से संक्रमित व्यक्ति द्वारा छुए गए भोजन का सेवन करना
- साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया से संक्रमित व्यक्ति के साथ गुदा मैथुन करना
इसे भी पढ़ें : वायरल फीवर के लक्षण, कारण, दवाइयां और 10 घरेलू उपाय
4. टाइफाइड के प्रभाव (Typhoid effects in Hindi)
टाइफाइड के कारण कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है। यहां हम टाइफाइड से होने वाले प्रभाव (Typhoid effects) के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी जानकारी होना बेहद आवश्यक है। टाइफाइड बीमारी होने पर निम्नलिखित प्रभाव देखे जाते हैं-
- टाइफाइड रोग होने से यकृत और प्लीहा के साथ साथ मांसपेशियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
- टाइफाइड रोग से बैक्टीरिया रक्त प्रवाह के साथ फेफड़े और गुर्दे के अलावा पित्ताशय की थैली तक पहुंच सकता है।
- टाइफाइड से संक्रमित व्यक्ति के शरीर पर दाने उभर आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : डायरिया का लक्षण, कारण, 10 घरेलू उपाय और असरदार दवाइयां
5. टाइफाइड से बचाव के लिए घरेलू उपाय (Gharelu Upchar for Typhoid in Hindi)
यहां आपने टाइफाइड के लक्षण एवं कारणों के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल की लेकिन हम आपको टाइफाइड के घरेलू उपाय से अवगत करवाने वाले हैं, इसके अंतर्गत आप टाइफाइड से बचाव करने में सक्षम हो सकते हैं। Typhoid ke gharelu upay निम्नलिखित हैं -
1. ओआरएस / ORS (Oral Rehydration salt) से दूर करें टाइफाइड :
टाइफाइड बुखार के कारण होने वाले निर्जलीकरण से निपटने के लिए ओआरएस काफी महत्वपूर्ण उपाय है। किसी भी केमिस्ट से पाउच खरीदकर या घर पर स्वादिष्ट स्वाद वाले टेट्रा पैक का प्रयोग इसे एक लीटर उबले हुए पानी में करें। आप चाहें तो चीनी और नमक मिलाकर घर पर भी बना सकते हैं।
2. एप्पल साइडर सिरका (सेब का रस) लें टाइफाइड के इलाज में :
एप्पल साइडर सिरका यानी कि सेब का रस हमारे शरीर में एक उचित पीएच मान को बनाए रखने में मदद करता है। यह त्वचा से गर्मी खींचता है और शरीर के तापमान को कम करता है। इसके लिए पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर सिरका मिलाएं। इसे भोजन से पहले पिएं।
3. अनार से दूर करें टाइफाइड की समस्या :
अनार टाइफायड में निर्जलीकरण को रोकने में मदद करता है। इसे आप फल के रूप में भी खा सकते हैं अथवा रस निकालकर रस का सेवन भी कर सकते हैं।
4. त्रिफला चूर्ण से टाइफाइड को रखे कोसों दूर :
टाइफाइड में त्रिफला चूर्ण बहुत असरदार होता है। त्रिफला चूर्ण साल्मोनेला टाइफी के विकास को रोकने में मदद करता है। टाइफाइड में आप इसका पाउडर या गोली बनाकर प्रयोग कर सकते हैं।
5. लौंग होता है टाइफाइड में बेहद असरदार :
लौंग ऐसे बैक्टीरिया से लड़ता है जो टाइफाइड के कारण बनते हैं। लौंग में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं जो टाइफाइड पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मार सकते हैं। लौंग टाइफाइड के कारण होने वाली मतली और उल्टी को भी कम करता है। लौंग के साथ पानी उबालें और उस पानी का सेवन करें।
6. लहसुन से करें टाइफाइड का इलाज :
लहसुन की तासीर गर्म होने के कारण यह एंटीबायोटिक की तरह काम करती है। घी में पांच से सात लहसुन की कलियों को पीसकर उसे सेंधा नमक के साथ मिलाकर खाने से टाइफाइड से छुटकारा मिलता है।
7. तुलसी से पाएं टाइफाइड से छुटकारा :
तुलसी ऐसी औषधीय पौधा है जिसमें विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यही कारण है कि तुलसी के पत्ते का रस निकालकर पीने से टाइफाइड से छुटकारा मिलता है। आप चाहे तो तुलसी की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
8. कच्चे आम से दूर करें टाइफाइड की समस्या :
टाइफाइड को दूर करने में कच्चा आम काफी फायदेमंद होता है। इसमें मैग्निशियम, कैलशियम, आयरन के साथ-साथ विटामिन ए, सी और ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कच्चे आम को आग या पानी में पकाकर इसे शरबत बनाकर पीने से टाइफाइड की समस्या से छुटकारा मिलता है।
9. शहद से करें टाइफाइड का इलाज :
शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। एक चम्मच शहद लेकर गुनगुने पानी में सेवन करने से टाइफाइड की समस्या से जल्दी ही निजात मिलती है।
10. मुनक्का टाइफाइड को दूर करने में सहायक :
मुनक्का में मैग्नीशियम और पोटेशियम की प्रचुरता होती है। इसके अलावा इसमें बी कॉन्प्लेक्स विटामिन और आयरन भी भरपूर होते हैं। यही कारण है कि यह शरीर से जहरीले पदार्थों को निकालने में मदद करता है। टाइफाइड से आने वाले बुखार को कम करने में भी मुनक्का बेहद सहायक होता है।
11. पुदीना से दूर करें टाइफाइड :
पुदीने में पाए जाने वाले औषधीय गुण शरीर में उपस्थित जहरीले पदार्थ को बाहर निकालने में बेहद सहायक होते हैं। यही कारण है कि पुदीने का सेवन करने से टाइफाइड में होने वाली उल्टी के माध्यम से शरीर के जहरीले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं और टाइफाइड से निजात मिलती है।
12. अदरक टाइफाइड से छुटकारा पाने में बेहद मददगार:
अदरक में मैंगनीज और कॉपर के साथ-साथ विटामिन भी पाए जाते हैं, जो शरीर को सुचारू रूप से चलाने में बेहद सहायक होता है। अदरक को काढ़े में मिलाकर पीने से टाइफाइड में जल्दी राहत मिलती है।
6. टाइफाइड के लिए एलोपैथिक दवा (Typhoid allopathic medicine name)
टाइफाइड के लिए कई दवाएं आज उपलब्ध हो चुकी हैं। इसके अंतर्गत एलोपैथिक और होम्योपैथिक दवाओं को सम्मिलित किया गया है, जो Typhoid के लिए बेहद आवश्यक और लाभकारी मानी जाती है। यदि हम बात करें Typhoid के लिए एलोपैथिक दवा (allopathic medicine for Typhoid) निम्नलिखित हैं -
- Mahacef plus tablet
- OFL-OZ
- Rightcef-O
- Cefpodoxime Proxetil tablet
- Monocef-O
7. टाइफाइड के लिए आयुर्वेदिक दवा (Typhoid homeopathic medicine)
जैसा कि हमने बताया टाइफाइड के लिए कुछ आयुर्वेदिक दवाओं को भी महत्व दिया गया है। टाइफाइड के लिए आयुर्वेदिक दवाई (homeopathic medicine for Typhoid) निम्नलिखित हैं -
- SBL Typhoidinum Dilution
- Wheezal WL-47
- Apis Mellifica
- Baptisia
- Typhoril
- Tempex
8. टाइफाइड के लिए चिकित्सकीय सलाह (Doctor advice and medical treatment for Typhoid)
यहां बताए गए घरेलू उपाय के माध्यम से आप टाइफाइड को दूर कर सकते हैं लेकिन अधिक समस्या होने पर यह आवश्यक है कि चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। टाइफाइड के लिए दिए जाने वाले चिकित्सकीय सलाह को इस तरह से देखा जा सकता है तथा इससे टाइफाइड के समस्याओं से जल्द ही निजात पा सकते हैं।
इसके लिए चिकित्सक द्वारा कुछ सावधानियां बरतने की तथा अपने जीवनशैली में और खान-पान में थोड़ा बदलाव लाने की सलाह दी जाती है :-
- टाइफाइड से संक्रमित व्यक्ति द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं आदि तौलिया, गिलास, रुमाल आदि का उपयोग न करें।
- टाइफाइड में केवल उबले हुए पानी का सेवन करें।
- टाइफाइड से संक्रमित व्यक्ति को उन कच्ची सब्जियों और फलों का उपयोग करने से बचना चाहिए, जिन्हें छीला न जा सके।
- टाइफाइड में आंतों को संतुलित करने के लिए दही, दही और छाछ का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : पित्ताशय की पथरी का लक्षण, कारण और घरेलू उपाय
9. टाइफाइड से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न (Some of the most frequently asked questions (FAQs) related to typhoid)
Q. टाइफाइड कितने दिनों तक रहता है? (How long does typhoid last?)
- वायरल फीवर मुख्यतः 2-3 दिनों तक आता है।
Q. टाइफाइड आने का मुख्य लक्षण क्या है ? (What is the main symptom of typhoid?)
- टाइफाइड में रोगी में मुख्यतः बुखार और सिर दर्द जैसे आम लक्षण दिखाई देते हैं।
Q. टाइफाइड बुखार के इलाज में कैसी दवाओं का प्रयोग करें? (What drugs should be used in the treatment of typhoid fever?)
- टाइफाइड बुखार के इलाज में एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग किया जा सकता है।
Q. टाइफाइड बुखार में किस रस का सेवन करें? (Which juice should be consumed in typhoid fever?)
- टाइफाइड बुखार को दूर करने के लिए सेब का रस बेहद फायदेमंद होता है।
अस्वीकरण (Disclaimer):
दोस्तों हम आशा करते हैं कि हमारी पोस्ट typhoid ke gharelu upay in Hindi के अंतर्गत दी जाने वाली संपूर्ण जानकारी आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। यहां हमने typhoid kya hai in Hindi, Symptoms of typhoid, Causes of typhoid, typhoid effects in Hindi, Home remedies to prevent typhoid के बारे में बताया है। typhoid allopathic and homoeopathic medicine name के साथ-साथ हमने यहां typhoid ke gharelu upay एवं Medical advice and doctor treatment for typhoid से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध करवाई है।
















